खबर
Top News

तंत्र-मंत्र के नाम पर किसान से लाखों की ठगी: नोटों की बारिश का दिया झांसा; चार आरोपी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जुलाई 2026, 3:02 pm
शेयर करें:
तंत्र-मंत्र के नाम पर किसान से लाखों की ठगी

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
जिले की अफजलपुर थाना पुलिस ने तंत्र-मंत्र के जरिए गड़ा धन निकालने और नोटों की बारिश कराने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

नकदी, बाइक और पूजा सामग्री जब्त
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रतलाम जिले के एक किसान से अलग-अलग चरणों में 10 लाख 21 हजार रुपए ठग लिए थे। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में की गई। आरोपियों के कब्जे से 51 हजार रुपए नकद, वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें, तांत्रिक वेशभूषा, माला और जमीन से निकाली गई बताई जा रही अंबे माता की प्रतिमा जब्त की गई है।

ऐसे फंसाया था जाल में
मामले में कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चिकलाना निवासी गोपाल धाकड़ ने 15 जुलाई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में उनकी पहचान पृथ्वीराज के माध्यम से कमलेश और उसके साथियों से हुई थी। आरोपियों ने दावा किया कि वे विशेष पूजा और तंत्र-मंत्र के जरिए जमीन में दबा खजाना निकलवा सकते हैं और नोटों की बारिश करा सकते हैं।

झांसे में लेकर कई बार रकम वसूली
झांसे में लेकर आरोपियों ने अलग-अलग पूजा और अनुष्ठान के नाम पर कई बार रकम वसूली। कभी पूजा में गलती होने का बहाना बनाया तो कभी जंगल और कुएं पर विशेष अनुष्ठान कराने की बात कहकर पैसे लिए। एक बार तो जमीन से अंबे माता की प्रतिमा निकालकर किसान को सौंप दी और 51 दिन तक पूजा करने पर गड़ा धन मिलने का दावा किया।

ऐसे हुआ ठगी का एहसास
बाद में आरोपियों ने फिर पूजा के दौरान भूत-प्रेत का डर दिखाकर फरियादी और उसके भाई को वहां से भगा दिया। घर लौटने पर जब किसान ने पूजा के दौरान दी गई नोटों की पोटली खोली तो उसमें केवल 20-20 रुपए के नोटों की गड्डियां मिलीं। तब उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।

मामला दर्ज, जांच शुरू
पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने केवल एक लाख रुपए लौटाए और एक शपथ पत्र लिखवा लिया, जबकि बाकी राशि वापस नहीं की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

चार आरोपी गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने पृथ्वीराज, कमलेश, नबीनुर और अफसर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरोह का एक अन्य आरोपी कंवरलाल अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 16 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 17 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 17 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 18 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 18 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 18 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 19 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 19 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 19 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 19 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 19 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 19 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 20 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 20 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 20 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 20 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 20 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!