अमरनाथ यात्रा के लिए किराया तय: जम्मू, श्रीनगर, पहलगाम और बालटाल रूट की नई दरें जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जम्मू।
आगामी अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर परिवहन विभाग ने विभिन्न यात्रा मार्गों पर बसों और टैक्सी-मैक्सी कैब का किराया निर्धारित कर दिया है। विभाग की ओर से जारी नई किराया सूची के अनुसार जम्मू, श्रीनगर, पहलगाम और बालटाल के बीच संचालित होने वाले सार्वजनिक परिवहन वाहनों की दरें तय कर दी गई हैं, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से मनमाना किराया न वसूला जा सके।
जारी आदेश के अनुसार बालटाल से जम्मू तक बस का किराया 643 रुपए और टैक्सी-मैक्सी कैब का किराया 1421 रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं पहलगाम से जम्मू जाने वाले यात्रियों को बस के लिए 434 रुपए और टैक्सी के लिए 959 रुपए चुकाने होंगे।
इसी प्रकार श्रीनगर से जम्मू के बीच बस का किराया 468 रुपए तथा टैक्सी-मैक्सी कैब का किराया 1035 रुपए तय किया गया है। कश्मीर घाटी में स्थित दोनों प्रमुख आधार शिविरों तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी नई दरें लागू होंगी।
परिवहन विभाग के मुताबिक श्रीनगर से बालटाल तक बस का किराया 175 रुपए और टैक्सी-मैक्सी कैब का किराया 386 रुपए रहेगा। वहीं श्रीनगर से पहलगाम तक बस से सफर करने पर 173 रुपए और टैक्सी से यात्रा करने पर 384 रुपए देने होंगे।
यात्रा के अंतिम चरण में उपयोग होने वाले मार्गों के लिए भी अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं। नुनवान से चंदनबाड़ी तक 18.10 किलोमीटर की दूरी के लिए मिनी बस का किराया 156 रुपए रखा गया है। पेट्रोल टैक्सी या मैक्सी कैब के लिए 320 रुपए और डीजल टैक्सी या मैक्सी कैब के लिए 164 रुपए तय किए गए हैं।
इसी तरह सोनमर्ग से बालटाल तक 17 किलोमीटर के मार्ग पर मिनी बस का किराया 146 रुपए निर्धारित किया गया है। इस रूट पर पेट्रोल टैक्सी या मैक्सी कैब का किराया 320 रुपए तथा डीजल टैक्सी या मैक्सी कैब का किराया 164 रुपए रहेगा।
परिवहन विभाग ने ट्रैफिक और मोटर वाहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा अवधि के दौरान निर्धारित किराया सूची का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि यदि कोई वाहन चालक या संचालक तय दरों से अधिक किराया वसूलता पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन यात्रा मार्गों पर परिवहन व्यवस्था को सुचारु और पारदर्शी बनाए रखने पर विशेष जोर दे रहा है। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे यात्रा के दौरान केवल अधिकृत वाहनों का उपयोग करें और निर्धारित किराए से अधिक भुगतान न करें।
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!