बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे प्रसिद्ध गायक: भस्म आरती में हुए शामिल; नंदी के कान में कही मनोकामना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में देश के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक कैलाश खेर ने दर्शन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर देशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन
सुबह करीब 3 बजे मंदिर पहुंचे कैलाश खेर ने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के दर्शन किए। आरती के दौरान वे पूरी तरह भक्ति भाव में डूबे नजर आए। लगभग दो घंटे तक पूजा-अर्चना में शामिल रहने के बाद उन्होंने नंदी महाराज का पूजन-अभिषेक किया और परंपरा अनुसार नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी की।
मंदिर समिति ने किया सम्मान
दर्शन और पूजन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से कैलाश खेर का दुपट्टा ओढ़ाकर और बाबा महाकाल का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
उज्जैन और महाकाल की महिमा का किया बखान
मीडिया से बातचीत में कैलाश खेर ने उज्जैन की आध्यात्मिक ऊर्जा और बाबा महाकाल की महिमा की सराहना की। उन्होंने मंदिर की प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी उत्कृष्ट बताया। कैलाश खेर ने कहा कि भारत जैसे विशाल देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को व्यवस्थित और सुगमता से दर्शन कराना आसान कार्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि ऐसी अद्भुत व्यवस्था और सकारात्मक ऊर्जा केवल राजाधिराज महाकाल के दरबार में ही अनुभव की जा सकती है। उनकी इस यात्रा के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!