पुलिस के “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान से जुड़े प्रसिद्ध अभिनेता: युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील; बोले- नशा व्यक्ति ही नहीं, परिवार और पीढ़ियों को करता है प्रभावित
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान को समाज के विभिन्न वर्गों का समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में प्रसिद्ध अभिनेता गोविंद नामदेव भी इस अभियान से जुड़े हैं और उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया है।
अभिनेता गोविंद नामदेव ने अभियान के माध्यम से संदेश देते हुए कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति के स्वास्थ्य और जीवन को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और आने वाली कई पीढ़ियों के भविष्य पर पड़ता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों से दूरी बनाएं और अपनी ऊर्जा को शिक्षा, करियर, खेल और रचनात्मक कार्यों में लगाएं।
उन्होंने कहा कि युवा किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहेंगे तो परिवार मजबूत होंगे और समाज भी सुरक्षित एवं स्वस्थ दिशा में आगे बढ़ेगा।
नशामुक्त समाज के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी
इंदौर पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से किशोरों और युवाओं को नशे के बढ़ते खतरे से बचाना और उन्हें जागरूक करना है। अभियान के तहत पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से लोगों तक नशे के दुष्परिणामों की जानकारी पहुंचाई जा रही है।
पुलिस का मानना है कि केवल कानूनी कार्रवाई से नशे की समस्या का समाधान संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज, परिवार, शैक्षणिक संस्थानों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी जरूरी है।
अभिनेता ने दिया सकारात्मक जीवन का संदेश
गोविंद नामदेव ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जीवन में सफलता और सम्मान पाने के लिए स्वस्थ सोच और अनुशासित जीवन जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति की निर्णय क्षमता, स्वास्थ्य और रिश्तों को प्रभावित करता है, इसलिए इससे बचना ही सबसे बेहतर रास्ता है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
“आइए, संकल्प लें-नशे से दूरी है जरूरी”
इंदौर पुलिस के “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत संदेश दिया जा रहा है- “नशे से दूरी है ज़रूरी। स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज।” अभियान के माध्यम से पुलिस और समाज मिलकर युवाओं को जागरूक करने और नशामुक्त वातावरण तैयार करने का प्रयास कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!