खबर
Top News

युवक की मौत में परिजन ने जताया हत्या का शक: पुलिस नहीं कर रही सुनवाई, महिला सहित तीन संदेही अब भी गायब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 जून 2026, 4:26 pm
शेयर करें:
युवक की मौत में परिजन ने जताया हत्या का शक

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
पिछले महीने एक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस मामले को फांसी लगाकर आत्महत्या बता रही है। वहीं, परिजन का कहना है कि उनके बेटे की हत्या हुई है। उसे मारने के बाद आत्महत्या का रूप दिया गया है। पुलिस पर आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस इस दिशा में कोई जांच नहीं कर रही है, जबकि संदेही महिला सहित तीन लोग अब तक गायब है।

विनोबा नगर निवासी यशवंत यादव के अनुसार उनका बेटा अमित यादव (28) गीताभवन क्षेत्र में रहने वाले अनिल कुमार मेहता के यहां ड्राइवरी करता था। 3 मई को वह मेहता को उनकी मौसी के यहां से उनके घर छोडऩे गया था। देर शाम बेटी काजल ने भाई अमित को फोन कर घर आने का समय पूछा तो उसने नेहरू नगर निवासी दोस्त प्रदीप जाट से मिलकर आने की बात कही। बेटे अमित के रात तक नहीं आने पर मैंने, काजल ने और पत्नी ने उसे कई बार फोन किए, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। हमने प्रदीप जाट, उसकी पत्नी पिंकी और पिंकी के भाई अजय को भी कई मर्तबा फोन किए लेकिन उन्होंने भी कॉल रिसीव नहीं किए।

अंतत: पिंकी ने फोन उठाया और बताया कि अमित उनके घर की बाथरूम में से गिर गया है। हम तुरंत नेहरू नगर में किराए से रहने वाले प्रदीप के तीसरे माले पर स्थित कमरे में पहुंचे तो वहां प्रदीप, पिंकी और अजय था। बेटा अमित अद्र्ध नग्न हालत में अचेत पड़ा था। उसकी कलाई पर दातों से काटे जाने के और पीठ व हाथों पर भी निले निशान थे।

उसे कपड़े पहनाने के बाद हम लोग पड़ोसियों की मदद से तुरंत उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां बताया गया कि उसकी मौत हो चुकी हैं। पुलिस को शिकायत में पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। पिंकी ने अमित ने फोन अपने पास रख लिया था। उसने मोबाइल की कॉल डिटेल और मैसेज भी डिलिट कर दिए। अगली सुबह एमवाय जाकर अमित का शव देखा तो गले पर निशान थे।

उसे फंदे पर लटकाकर मारा गया था। हम शिकायत करने पहुंचे तो पहले तो पीएम रिपोर्ट तक दिखाने में टरकाती रही। बार-बार कल आना कहकर टाला गया। मामले में एमआईजी पुलिस, परदेशीपुरा सीएसपी, डीसीपी और पुलिस कमिश्नर तक को शिकायत की लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस ने प्रदीप, पिंकी और अजय से पूछताछ तक नहीं की और अब तीनों गायब है।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 10 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 10 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 10 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 11 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 11 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 11 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 11 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 12 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 12 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 12 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 12 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 12 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 13 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 13 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 13 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 13 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 13 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!