युवक की हत्या के बाद परिजनों ने किया चक्काजाम: शव सड़क पर रखकर किया हंगामा; दो आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के हीरानगर क्षेत्र में सुरेंद्र साहू की हत्या के बाद सोमवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद परिजन और स्थानीय रहवासियों ने गौरी नगर चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी, नशे के कारोबार पर रोक तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
8 साल के बेटे के सामने की गई हत्या
हीरानगर के जाम नगर में रविवार शाम सुरेंद्र साहू की उसके 8 वर्षीय बेटे के सामने ही चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात में विवेक सहित उसके अन्य साथियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने देर रात दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।
छोटी सी बात पर हुआ विवाद
स्थानीय लोगों के मुताबिक, चौराहे पर खड़े युवकों ने सुरेंद्र से बाइक का स्टैंड ठीक करने को कहा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। कहासुनी के बाद आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया और अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया, जिससे हमला और हिंसक हो गया।
3 बालिग और 3 नाबालिग हैं आरोपी
पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुल 6 आरोपी शामिल हैं, जिनमें 3 बालिग और 3 नाबालिग हैं। कुछ आरोपियों के नशे का आदी होने की भी जानकारी सामने आई है। घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
प्रदर्शन के बाद शांत हुआ मामला
मौके पर पहुंचीं एसीपी रूबीना मिजवानी ने परिजनों और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
संबंधित समाचार

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!