पारिवारिक विवाद ने लिया नया मोड़: पत्नी ने दर्ज कराया केस; पति और उसके दोस्तों पर धमकी व पीछा करने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया क्षेत्र में चल रहे पारिवारिक विवाद में एक बार फिर नये घटनाक्रम का खुलासा हुआ है। बुजुर्ग सास-ससुर से मारपीट के आरोपों में घिरी बहू ने अब अपने पति और उसके दोस्तों के खिलाफ धमकाने और पीछा करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में करीब 20 दिन बाद एफआईआर दर्ज की है।
एसीपी ऑफिस के बाहर धमकी देने का आरोप
शांति निकेतन निवासी रूचि ने विजयनगर थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 31 मार्च को वह एक पुराने मामले में बयान देने एसीपी कार्यालय गई थी। उसके अनुसार वहां उसका पति नितेश अग्रवाल (सिंघानिया) अपने दोस्तों मितेश ब्रह्मभट्ट और अंकित जायसवाल के साथ पहले से मौजूद था। रूचि का आरोप है कि जब वह ऑफिस से बाहर निकली तो पति ने उसे घूरते हुए कहा-“ये ऐसे नहीं मानेगी, इसे उठाना पड़ेगा” और जान से मारने की धमकी दी।
फोटो लेने पर गाली-गलौज, फिर किया पीछा
शिकायत के मुताबिक, जब रूचि ने तीनों की तस्वीर लेने की कोशिश की, तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उसे धमकाया। इसके बाद उसका पीछा भी किया गया। रूचि किसी तरह आई-बस में बैठकर वहां से निकलने में सफल रही।
पहले से चल रहा है विवाद
रूचि और नितेश की शादी साल 2022 में एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा है। नितेश ने रूचि पर करीब 50 लाख रुपए के जेवर लेकर भागने का आरोप लगाया था, जबकि रूचि ने उत्तर प्रदेश में पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
सास-ससुर ने भी कराए थे केस
हाल ही में नितेश के माता-पिता ने भी रूचि के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कराई थीं। उनका आरोप था कि रूचि जबरन घर में घुसने की कोशिश कर रही थी और पुलिस के साथ भी दुर्व्यवहार किया।
20 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर
बताया जा रहा है कि रूचि द्वारा आवेदन देने के करीब 20 दिन बाद पुलिस ने नितेश और उसके दोनों दोस्तों के खिलाफ धमकी और पीछा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!