पारिवारिक विवाद ने लिया कानूनी रूप: सास ने बहू पर लगाया आरोप; ताला तोड़कर मकान में घुसने और कब्जे की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बीच मकान पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू और उसके परिजनों पर घर का ताला तोड़कर जबरन प्रवेश करने का आरोप लगाया है। वहीं, विवाद के बाद महिला को खुद अपने ही घर में प्रवेश नहीं मिलने की स्थिति बन गई है।
पुलिस के अनुसार, सिल्वर पार्क कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय शीला शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका बेटा आशीष वर्ष 2020 से बेंगलुरु में निजी नौकरी कर रहा है और वह इंदौर स्थित मकान में अकेली रहती थीं। हाल ही में वह अपनी बेटी दीपिका के यहां प्रसव के चलते पुणे गई हुई थीं।
इसी दौरान 22 मार्च 2026 को उनकी अनुपस्थिति में बहू आरती शर्मा अपने पिता बादशाह बरुआ और अन्य लोगों के साथ घर पहुंची। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने मकान का ताला तोड़कर जबरन अंदर प्रवेश किया। महिला का आरोप है कि यह कदम संपत्ति पर कब्जा करने की मंशा से उठाया गया।
परिवार में पहले से ही विवाद चल रहा है। बेटे और बहू के बीच दहेज प्रताड़ना, भरण-पोषण और तलाक से जुड़े मामले न्यायालय में लंबित बताए जा रहे हैं। महिला का कहना है कि इसी विवाद के चलते यह घटना हुई।
घटना की जानकारी मिलने पर शीला शर्मा इंदौर लौटीं और पुलिस से शिकायत की। उनका आरोप है कि अब बहू उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दे रही है, जिसके कारण उन्हें अस्थायी रूप से परिचित के घर में रहना पड़ रहा है।
पुलिस ने मामले में बहू आरती शर्मा, उसके पिता और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!