ट्रक की टक्कर ने उजाड़ा परिवार: एक झटके में दो जिंदगियां खत्म; बेटे की मौके पर मौत, पिता ने अस्पताल में दम तोड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो जिंदगियां छीन लीं। अस्पताल में भर्ती परिजन को टिफिन देकर लौट रहे पिता-पुत्र को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, अलवासा निवासी पवन ठाकुर अपने पिता मुन्ना लाल ठाकुर के साथ अरविंदो अस्पताल में भर्ती अपनी बहन को टिफिन देकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अरविंदो चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार आईशर ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पवन ठाकुर उछलकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, उनके पिता मुन्ना लाल ट्रक की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनके शरीर का निचला हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल मुन्ना लाल को अरविंदो अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की। हालांकि हालत गंभीर बनी रही और देर रात उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पवन ठाकुर गांव अलवासा में “यूनिक सॉल्यूशन स्कूल” का संचालन करते थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार में अब छोटा भाई वेदप्रकाश, पत्नी और बच्चे रह गए हैं, जिन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!