खबर
Top News

फर्जी ट्रैवल पैकेज का झांसा: वकील से दक्षिण भारत यात्रा के नाम पर ₹1.40 लाख ठगे; टिकट भी नहीं दिए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जुलाई 2026, 12:59 am
शेयर करें:
फर्जी ट्रैवल पैकेज का झांसा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एक वकील को ऑनलाइन ट्रैवल पैकेज के नाम पर ₹1.40 लाख की साइबर ठगी का शिकार बनाया गया। आरोपियों ने अखबार में मिले पंपलेट में एक ट्रैवल पैकेज के विज्ञापन के जरिए संपर्क किया, फिर व्हाट्सएप पर दक्षिण भारत यात्रा का पैकेज भेजकर एडवांस राशि जमा करवा ली। पैसे लेने के बाद न तो टिकट जारी किए और न ही रकम लौटाई। पीड़ित की शिकायत पर एमजी रोड थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अखबार में मिला था पंपलेट
एमजी रोड थाना पुलिस के अनुसार, अधिवक्ता राकेश लाड ने शिकायत में बताया कि करीब 15 दिन पहले उनके घर आने वाले सुबह के अखबार में 'स्वास्तिक टूर' के नाम से यात्रा पैकेज का पंपलेट मिला था। उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर प्रवीण घोडके नाम के व्यक्ति ने व्हाट्सएप के जरिए दक्षिण भारत यात्रा का पैकेज भेजा।

चार लोगों के लिए बुक कराया था धार्मिक टूर
राकेश लाड ने वाराणसी, अयोध्या, रामेश्वरम सहित अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए चार लोगों का विशेष टूर प्लान मांगा। इसके बाद 16 जुलाई को उन्हें ₹2.34 लाख का पैकेज भेजा गया और कुल राशि का 60 प्रतिशत एडवांस जमा कराने को कहा गया। आरोपियों ने एक क्यूआर कोड भेजा, जिस पर वकील ने दो किस्तों में करीब ₹1.40 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

टिकट देने का वादा, फिर बहानों का सिलसिला
आरोपियों ने 24 घंटे के भीतर फ्लाइट और यात्रा टिकट उपलब्ध कराने का भरोसा दिया, लेकिन तय समय पर कोई टिकट जारी नहीं किया। जब पीड़ित ने संपर्क किया तो आरोपियों ने लगातार अलग-अलग बहाने बनाकर तारीख टाल दी।

पैसे लौटाने के नाम पर भेजा सिर्फ ₹1
जब राकेश लाड ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उनके खाते में प्रतीकात्मक रूप से ₹1 ट्रांसफर कर भरोसा दिलाया कि शेष राशि आरटीजीएस के माध्यम से लौटा दी जाएगी। हालांकि इसके बाद न तो पैसे वापस किए गए और न ही यात्रा की कोई व्यवस्था की गई।

साइबर हेल्पलाइन के बाद थाने पहुंचे
पीड़ित ने 24 जुलाई को साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। कार्रवाई नहीं होने पर 26 जुलाई को एमजी रोड थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 9 hours ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 9 hours ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 9 hours ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 9 hours ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

about 9 hours ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

about 10 hours ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

about 10 hours ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

about 10 hours ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

about 10 hours ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

about 10 hours ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

about 10 hours ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

about 10 hours ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

about 10 hours ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

about 11 hours ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

about 11 hours ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 11 hours ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 11 hours ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 11 hours ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 11 hours ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!