फर्जी सिम रैकेट का खुलासा: एक ही चेहरे पर एक्टिव करदी 246 सिम; दो आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
फर्जी सिम मामले में साइबर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन FACE के तहत फर्जी सिम कार्ड के बड़े रैकेट का खुलासा किया है। इस मामले में दो मुख्य आरोपी देवेंद्र यादव और मोहम्मद सैफ कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है।
एक चेहरे पर सैकड़ों सिम एक्टिव
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एक ही व्यक्ति के चेहरे की फोटो का बार-बार इस्तेमाल कर अलग-अलग नाम और पते पर सिम कार्ड एक्टिव किए। शुरुआती जांच में एक ही चेहरे पर 246 से ज्यादा सिम कार्ड एक्टिव मिलने से हड़कंप मच गया।
POS एजेंटों की मिलीभगत
गिरफ्तार आरोपी पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) एजेंट थे, जो ग्राहकों के दस्तावेजों की फोटोकॉपी लेकर फर्जी तरीके से सिम जारी करते थे। वे एक ही कर्मचारी की फोटो का इस्तेमाल कर कई सिम एक्टिवेशन करते रहे।
AI टूल से हुआ खुलासा
दूरसंचार विभाग (DoT) के डेटा और एआई आधारित फेशियल रिकग्निशन टूल की मदद से इस नेटवर्क का खुलासा हुआ। जब एक ही चेहरे पर 50 से ज्यादा सिम एक्टिव पाए गए, तब जांच शुरू की गई।
किन लोगों को बेचा गया फर्जी सिम
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन सिम कार्डों को किन लोगों को बेचा गया और इनका उपयोग किन साइबर फ्रॉड या अन्य आपराधिक गतिविधियों में हुआ।
जांच जारी
भोपाल साइबर पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आने वाले समय में इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!