फर्जी मैरिज ब्यूरो का खुलासा: नकली प्रोफाइल से देते थे शादी का झांसा; की लाखों की ठगी, युवक-युवती गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजनांदगांव।
पुलिस ने एक बड़े फर्जी मैरिज ब्यूरो रैकेट का खुलासा किया है, जहां युवकों को शादी का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी की जा रही थी। लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो के नाम से चल रहे इस गिरोह का संचालन फर्जी प्रोफाइल के जरिए किया जा रहा था।
गुमनाम शिकायत मिली
मामले का खुलासा तब हुआ जब अंकिता शर्माको एक गुमनाम शिकायत मिली। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जांच के निर्देश दिए।
फर्जी आईडी बनाते थे
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी इंटरनेट और सोशल मीडिया से युवतियों की फोटो डाउनलोड कर उनकी फर्जी आईडी बनाते थे और इन्हें युवकों को भेजकर शादी और मीटिंग फिक्स कराने का झांसा देते थे।
2286 युवतियों की तस्वीरें मिली
छापेमारी के दौरान पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से 2286 युवतियों की तस्वीरें मिली, जिनका इस्तेमाल फर्जी प्रोफाइल बनाने में किया जाता था। इस मामले में पुलिस ने नेहा पाठक और धर्मेंद्र मानिकपुरी को गिरफ्तार किया है।
युवकों से वसूलते थे 30 से 40 हजार रुपए
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रजिस्ट्रेशन, पैकेज और फैमिली मीटिंग के नाम पर युवकों से 30 से 40 हजार रुपए तक वसूलते थे। पिछले एक साल के बैंक लेन-देन में करीब 37 लाख 69 हजार रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है।
मौके से इलेक्ट्रॉनिक सामान किया जब्त
पुलिस ने मौके से 7 एंड्रॉइड मोबाइल, 14 कीपैड फोन और 9 रजिस्टर/कॉपी जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन की टीम ने अहम भूमिका निभाई।
पुलिस की अपील
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन मैरिज ब्यूरो या व्हाट्सएप पर मिलने वाले विवाह प्रस्तावों पर बिना जांच-पड़ताल के भरोसा न करें और किसी भी तरह का भुगतान करने से पहले पूरी तरह सत्यापन जरूर करें।
संबंधित समाचार

कूटरचित दस्तावेजों से पास करा लिया प्लॉट का नक्शा:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद फर्जी रजिस्ट्री से लिया 20 लाख का लोन हुआ निरस्त

मृत व्यक्ति को ही बना दिया विक्रेता:जमीन घोटाले के बड़े खेल का खुलासा; रजिस्ट्रार कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

नजर नहीं आ रहे शहर में लगे कचरे के ढेर:स्वच्छता का नशा निगम पर हावी; सड़कों और खाली प्लॉटों पर गंदगी, नहीं पहुंच रहे कचरा वाहन

अब टैंकरों के पानी से बुझेगी राऊ, देपालपुर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की प्यास:सांसद लालवानी ने ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किए 10 टैंकर

हंस की चाल बिगड़ी:रास्ते में घंटों परेशान हुए यात्री; तीन घंटे सड़क किनारे खड़ी रही बस

रामायण और महाभारत के दो महानायकों की इकलौती गवाह पावन धरती हनुमान चट्टी:वह पवित्र कोना जहां दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को लगाया था गले

विधायक पुत्र पर प्रोटेक्शन मनी और अवैध निर्माण के आरोप:क्षेत्र में सत्ता संरक्षण और अवैध गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवाल

शेंडगे पर कार्रवाई से गरमाई भाजपा की राजनीति:पहले भी रहे विवादों में

अयोध्या बन रही लंका:चारों ओर अराजकता के आरोप; विधानसभा-4 पर शीर्ष नेतृत्व करे मंथन

डॉग फीडिंग विवाद ने खोली सत्ता की परतें

विज्ञापन के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना:ईओडब्ल्यू की रडार पर नगर निगम; विज्ञापन विभाग की फाइलें तलब

लीलास्थलों पर बन रहे श्रीकृष्ण तीर्थ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:भागवत कथा को बताया दिशादर्शक

एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कल से करेगा इंदौर

पुलिस निकालेगी संपत्तियोंं:लेन-देन का काला चिट्ठा; करोड़ों का जमीन घोटाला, गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी सुरेश शर्मा की मुश्किलें

चंदन नगर पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर:चार बाइक बरामद; धार-झाबुआ तक फैला था गैंग का नेटवर्क

एक लाख से ज्यादा संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात:वेतन में 4.46 प्रतिशत बढ़ोतरी; हर माह इतने रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

पुलिस पीछे थी फिर भी गाड़ियां फोड़ते रहे:तीन कार समेत सात वाहनों को नुकसान; नाबालिग सहित चार नशेड़ी हिरासत में

वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई:सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त; डॉक्टर और नर्स का वेतन काटने के आदेश

शॉर्ट सर्किट से धधक उठी शराब दुकान नकदी सहित पूरा रिकॉर्ड हो गया खाक

पुष्पा स्टाइल में बाबा के दरबार पहुंचा युवक:कर्मचारियों ने कराई वीआईपी एंट्री; प्रतिबंध के बावजूद बनाता रहा वीडियो; मचा बवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!