फर्जी वकील ने ऑटो ड्राइवर को बना दिया जमीन मालिक: डेढ़ करोड़ के प्लॉट पर कब्जे की साजिश का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

झूठे दस्तावेज, फर्जी एफआईआर और पॉक्सो केस में फंसाने की धमकी देकर बनाया दबाव
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी क्षेत्र में डेढ़ करोड़ रुपए के प्लॉट पर कब्जा करने के लिए रची गई साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में खुद को वकील बताने वाला आरोपी मास्टर माइंड निकला, जिसने ऑटो चालक को फर्जी मालिक बनाकर नकली दस्तावेज तैयार कराए और जमीन छोड़ने के लिए धमकियां दिलवाईं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच तेज कर दी है।
ऋषि नगर निवासी सौरभ राठौर की शिकायत पर राजेंद्र राठौर और उसके साथी प्रेम प्रजापत निवासी विदुर नगर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। फरियादी सौरभ राठौर के अनुसार संबंधित भूखंड पर करीब 25 वर्षों से तीन मकान बने हुए हैं, जिनसे किराया प्राप्त होता रहा है। हाल ही में उन्होंने एक बिल्डर के साथ पार्टनरशिप कर निर्माण कार्य शुरू कराया था।
इसी दौरान आरोपी राजेंद्र राठौर फर्जी दस्तावेज लेकर पहुंचा और खुद को प्लॉट का मालिक बताने लगा। जांच में सामने आया कि राजेंद्र ने प्रेम प्रजापत, तब्बू उर्फ अमीन खान के बेटे और शाहनवाज बी के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए। इनके आधार पर निर्माण कार्य रुकवाकर लाखों रुपए की मांग की गई।
साथ ही फरियादी के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराकर उसे दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। पुलिस के मुताबिक, इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड प्रेम प्रजापत है, जो खुद को वकील बताता था, जबकि उसके पास कोई कानूनी डिग्री नहीं है। वह वकील की यूनिफाॅर्म पहनकर कोर्ट और थानों में घूमता था, ताकि लोगों पर प्रभाव बना सके। आरोपी पहले भी हत्या और जमीन धोखाधड़ी के मामलों में शामिल रह चुका है।
पहले भी दे चुका था धमकी
कुछ दिन पहले प्रेम प्रजापत ने सौरभ राठौर और उनकी पत्नी को रास्ते में रोककर जमीन छोड़ने का दबाव बनाया था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और समझौते के नाम पर मोटी रकम की मांग की गई थी। इस मामले में पहले ही धमकी और अड़ीबाजी का प्रकरण दर्ज किया जा चुका है। मामले में कोर्ट से जुड़े एक युवक सरबजीत की भूमिका भी सामने आई है, जिसकी जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!