घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस: ओमेक्स सिटी में 15 हजार रुपए किराए पर रह रहा था फर्जी हिमांशु पंचाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

कार-ड्राइवर रखकर जमाता था रौब
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में करीब एक महीने से किराए के मकान में रह रहा 28 वर्षीय युवक खुद को आईएएस अधिकारी और जिला कलेक्टर बताकर लोगों पर रौब जमा रहा था। आरोपी ने घर के बाहर आईएएस राज सोनी डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर की नेमप्लेट लगा रखी थी। आने-जाने के लिए कार और ड्राइवर रखा था।
वाहन चालकों से संपर्क बढ़ाकर उन्हें जल्द स्थायी नौकरी लगवाने और अपनी पोस्टिंग होने की बातें भी बताता था। आरोपी तब पकड़ में आया जब उसने बायपास स्थित एक होटल में वाहन चालकों और उनके परिवारों के लिए डिनर पार्टी रखी।
करीब 16 हजार रुपए का बिल आया तो भुगतान करने के बजाय खुद को आईएएस बताकर वहां से निकल गया और कहा कि उसका पीए बिल चुका देगा। होटल प्रबंधन को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। जांच में युवक की असली पहचान का खुलासा होने के बाद लसूड़िया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक फर्जी आईएएस की सूचना मिलने के बाद एसीपी पराग सैनी और टीआई राजकुमार यादव टीम के साथ उसके ठिकाने पर पहुंचे। वहां दोनों ने उससे पूछताछ की और कलेक्टर संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह अधिकारी होने से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया, इसके बाद एसीपी और टीआई ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि वह आईएएस अधिकारी नहीं है। एसीपी पराग सैनी के मुताबिक आरोपी का असली नाम हिमांशु पिता योगेश पंचाल (28) है। वह मूल रूप से अहमदाबाद के केशवनगर क्षेत्र का रहने वाला है।
करीब एक महीने पहले अपनी मां के साथ इंदौर आया था और ओमेक्स सिटी-1 के शुभ आंगन प्रीमियम में करीब 15 हजार रुपए महीने किराए पर मकान लिया था। यहां उसने खुद की पहचान राज सोनी और पद आईएएस अधिकारी व जिला कलेक्टर के रूप में बना रखी थी। आरोपी वाहन चालकों के संपर्क में था।
वह उन्हें बताता था कि जल्द ही उसकी पोस्टिंग होने वाली है और इसके बाद वह उन्हें स्थायी नौकरी लगवा देगा। इसी प्रभाव को मजबूत करने के लिए उसने ड्राइवर भी रखा था और कार से घूमता था। कुछ लोग उसे वास्तव में बड़ा अधिकारी समझने लगे थे। यह जानकारी लगी है कि आरोपी एमकॉम का छात्र है।
दो दिन पहले रखी थी होटल में पार्टी
टीआई राजकुमार यादव के मुताबिक दो दिन पहले उसने बायपास स्थित एक होटल में स्टाफ वाहन चालकों और उनके परिवारों के लिए डिनर पार्टी रखी। होटल में खाने के बाद करीब 16 हजार रुपए का बिल बना। हिमांशु ने होटल के रजिस्टर में आईएएस राज सोनी के नाम से रिव्यू भी लिखा। बिल चुकाने की बारी आई तो उसने कहा कि उसका पीए करीब दो घंटे में आकर भुगतान कर देगा और वहां से निकल गया।
पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इंदौर में आरोपी ने कितने लोगों को अपनी फर्जी पहचान से प्रभावित किया और क्या किसी से नौकरी दिलाने या अधिकारी होने का झांसा देकर रुपए अथवा अन्य लाभ लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 204 का केस दर्ज किया है। मामले में पूछताछ और आगे की जांच जारी है।
नेमप्लेट से लेकर कमरे तक अफसरी अंदाज
पुलिस ने उसके मकान की तलाशी ली तो वहां से आईएएस और कलेक्टर पद से जुड़ी कई चीजें मिलीं। घर के बाहर काले रंग की नेमप्लेट पर आईएएस राज सोनी डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर लिखा था। कमरे में आईएएस सत्यमेव जयते सहित प्रशासनिक अधिकारी की पहचान दर्शाने वाली फोटो और सामग्री लगी थी। आरोपी ने कमरे को भी अलग अंदाज में सजा रखा था। आरोपी ने आईएएस राज सोनी के नाम से ही अपना आधार कार्ड बनवा रखा था
गुजरात में भी दर्ज है केस
जांच में आरोपी का गुजरात कनेक्शन भी सामने आया है। गांधीनगर जिले के अडालज थाने में 23 मई 2026 को उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। बताया जा रहा है कि उसने वहां डेढ़ दर्जन महिलाओं से धोखाधड़ी की थी। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) और 318(2) का केस दर्ज है। पुलिस इस मामले की जानकारी गुजरात पुलिस से जुटा रही है।
संबंधित समाचार

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला:गर्लफ्रेंड से दोस्ती तोड़ने का दबाव इनकार पर दुकानदार को पीटा

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस:चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!:डेढ़ साल से पीटीसी से गैर हाजिर रहते हुए कर रहा था पूरे खेल

भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम:अपराधों का चिट्ठा खुलते ही जमानत खारिज

मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा:मेरे परिवार की महिलाओं से हुई छेड़छाड़

लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन:अभिजीत दीपके को थमाया नोटिस; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

पंडाल में नशेड़ी:आयोजक पर एफआईआर; गार्डन सील

अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार:नशे में धुत युवक महिलाओं के बीच पहुंचा

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!