इंदौर में फर्जी डॉक्टरों का जाल: प्रमिला हॉस्पिटल विवाद के बीच जनसुनवाई में बड़ा खुलासा; 32 संदिग्ध डिग्रीधारी डॉक्टरों की शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा हुआ है। जनसुनवाई में 32 डॉक्टरों के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई है, जिन पर बिना वैध लाइसेंस और संदिग्ध विदेशी डिग्रियों के आधार पर इलाज करने का आरोप है। मामले ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में एक आवेदक ने शहर में सक्रिय कथित फर्जी डॉक्टरों के नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया गया कि कई डॉक्टर संदिग्ध पाकिस्तानी डिग्रियों के आधार पर क्लिनिक और अस्पतालों में इलाज कर मरीजों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
32 डॉक्टरों पर गंभीर आरोप, जांच के आदेश- कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए। आरोप है कि ये 32 डॉक्टर बिना वैध लाइसेंस के चिकित्सा कार्य कर रहे हैं और वर्षों से यह खेल बेखौफ जारी है।
मौत के बाद भी नहीं जागा स्वास्थ्य विभाग- आवेदक ने डॉ. पंजवानी और डॉ. बागेचा पर गलत इलाज से एक महिला मरीज की मौत का आरोप लगाया है। मामला हाई कोर्ट पहुंचा और एफआईआर भी दर्ज हुई, लेकिन इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
प्रमिला हॉस्पिटल मामले में चुप्पी पर सवाल
शहर में पहले से चर्चित प्रमिला हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर से जुड़े डॉक्टर दंपति भरत जैन और मून जैन पर कमीशनखोरी के आरोप का खुलासा कर चुके हैं। इसके बावजूद उनके खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जबकि अन्य डॉक्टरों पर जांच शुरू कर दी गई है। इससे प्रशासन के दोहरे रवैये पर सवाल उठ रहे हैं।
सीएमएचओ पर भी लगे गंभीर आरोप
शिकायतकर्ता अधिवक्ता चर्चित शास्त्री ने सीएमएचओ माधव हसानी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग वर्षों से फर्जी डिग्रियों के सहारे चल रहे इलाज के खेल पर आंखें मूंदे बैठा है।
मामला अब प्रशासनिक जांच के दायरे में है, लेकिन सवाल यह है कि क्या स्वास्थ्य व्यवस्था में जड़ जमा चुके इस फर्जीवाड़े पर निर्णायक कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी फाइलों में दबा दिया जाएगा?
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!