चार धाम यात्रा के प्रति आस्था और उत्साह: इंदौर से हरिद्वार ट्रेनों में भारी भीड़; कई तारीखों पर टिकट बुकिंग बंद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चारधाम यात्रा शुरू होते ही श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, लेकिन इंदौर से उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों के लिए रेल यात्रा मुश्किल होती जा रही है। ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ के चलते कन्फर्म टिकट मिलना बेहद कठिन हो गया है, वहीं कुछ तारीखों पर तो बुकिंग पूरी तरह बंद (रिग्रेट) कर दी गई है।
हर साल की तरह इस बार भी बाबा केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु रवाना हो रहे हैं। कपाट खुलते ही यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे ट्रेनों में दबाव बढ़ गया है। इंदौर से हरिद्वार के लिए सीमित रेल सेवाएं होने के कारण स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई है।
वर्तमान में इंदौर से हरिद्वार के लिए दो प्रमुख ट्रेनें संचालित हो रही हैं। उज्जैनी एक्सप्रेस सप्ताह में बुधवार और गुरुवार को चलती है, जबकि लक्ष्मीबाई नगर–ऋषिकेश ट्रेन शनिवार और रविवार को संचालित होती है, जो हरिद्वार होकर गुजरती है। इन्हीं ट्रेनों के जरिए अधिकतर यात्री चारधाम यात्रा की शुरुआत करते हैं।
इन ट्रेनों में मई और जून के लिए टिकटों की स्थिति बेहद खराब है। रिजर्वेशन खुलते ही सीटें फुल हो जा रही हैं और लंबी वेटिंग शुरू हो जाती है। ट्रेवल एजेंटों के मुताबिक 2, 9 और 10 मई को सेकंड एसी श्रेणी में टिकट पूरी तरह फुल हो चुके हैं, जिसके चलते बुकिंग बंद कर दी गई है। इसके अलावा 2 और 3 मई को थर्ड एसी में भी रिग्रेट की स्थिति है, जबकि थ्री-ई में 2 मई को बुकिंग बंद है।
स्लीपर क्लास में भी हालात बेहतर नहीं हैं। 3 मई को स्लीपर में करीब 80 तक वेटिंग पहुंच चुकी है, वहीं 16 मई को थर्ड एसी में 88 तक वेटिंग दर्ज की गई है। जून तक लगभग हर तारीख पर 30 से 80 के बीच वेटिंग बनी हुई है।
यात्रियों का कहना है कि लंबे समय से इंदौर से हरिद्वार के लिए साप्ताहिक ट्रेनों को दैनिक करने और स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। ऐसे में हर साल चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!