फेसबुक फ्रेंड बना दरिंदा: महिला को बच्चों समेत 1100 किमी दूर ले जाकर किया दुष्कर्म
KHULASA FIRST
संवाददाता

लसूड़िया पुलिस ने 6000 किमी पीछा कर दबोचा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक महिला के लिए खौफनाक साबित हुई। लसूड़िया पुलिस ने बच्चों के साथ गायब 34 वर्षीय महिला और उसके दो मासूम बच्चों को सुरक्षित छुड़ाकर उन्हें भगाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने छह हजार किमी पीछा कर आरोपी को दबोचा।
आरोपी बिहार के बनवारीपुर का है और महिला का पड़ोसी था। फेसबुक के जरिए दोस्ती के बाद महिला को झांसे में लिया और बच्चों समेत साथ ले गया। करीब एक महीने अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म करता रहा।
टीआई तारेश सोनी के मुताबिक एक युवक ने शिकायत की थी पत्नी और बच्चे गायब हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पति के बयान लेकर जांच शुरू की। सामने आया महिला को बिहार के बनवारीपुर का रहने वाला विनय कुमार ले गया है।
छोटे बच्चों के कारण पुलिस टीम ने करीब 6 हजार किमी से ज्यादा दूरी तय की। शुरुआती सूचना पर टीम बिहार के जैतीपुर पहुंची, जो इंदौर से करीब 1100 किमी है। पुलिस को वहां तीन बार लोकेशन मिली, लेकिन हर बार आरोपी ठिकाना बदलकर फरार हो गया। लगातार जगह बदलकर गुमराह करता रहा।
लगातार असफलता के बाद पुलिस ने स्थानीय मुखबिरों की मदद ली और आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी। इस दौरान सूचना मिली आरोपी ने महिला और बच्चों को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छिपाकर रखा है।
सूचना मिलते ही टीम तुरंत रवाना हुई और दबिश देकर महिला व बच्चों को सुरक्षित मुक्त कराया। आरोपी विनय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया आरोपी करीब एक माह पहले महिला को बहला-फुसलाकर ले गया था।
बच्चों की सुरक्षा थी प्राथमिकता... मामले में नाबालिग बच्चों के शामिल होने के कारण पुलिस ने विशेष संवेदनशीलता दिखाई। इंदौर लाने के बाद महिला ने पूरी जानकारी पुलिस को दी, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
संबंधित समाचार

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश

जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा:2018 में ही दी दूषित भूजल की चेतावनी; 7 साल तक नहीं बदली पाइपलाइन

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ी; इतने राज्यों में लागू होगा आदेश

खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री:महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात; बंधवाएंगे राखी

घोटाले में बड़ा सवाल:IAS जांच में कई नाम, पुलिस FIR में सिर्फ 4 आरोपी; कौन रह गया बाहर?

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!