ट्रक चालकों से वसूली: डायल 112 कर्मी ने लिए रुपए; पुलिस अधिकारियों को दी धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
जिले के चाकघाट क्षेत्र में डायल 112 में तैनात एक पुलिसकर्मी द्वारा खुलेआम वसूली करने का मामला सामने आया है। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे कर्मी योगेंद्र सिंह ठाकुर ट्रक चालकों से प्रति वाहन 300 रुपए लेते हुए नजर आ रहा है।
वीडियो में खुद कबूलता दिखा वसूली
वीडियो में पुलिसकर्मी खुद ही जेब से पैसे निकालकर दिखाता है और कहता है कि वह हर वाहन से 300-300 रुपए ले रहा है। इस दौरान चालक उससे पैसे लेकर छोड़ने की गुहार लगाते नजर आते हैं, लेकिन वह उन पर दबाव बनाता रहता है।
पुलिस अधिकारियों को भी दी धमकी
वीडियो में कर्मी का दबंग अंदाज भी साफ दिखाई दे रहा है। वह कहता है कि यदि पैसे देने के बाद भी कोई दरोगा या थानेदार वाहन रोकेगा, तो उसकी “मूंछ मुड़वा देगा।” इससे उसकी कार्यशैली और मनमानी उजागर होती है।
200 की जगह 300 लूंगा
वीडियो में वह यह भी कहता सुनाई देता है कि “दिमाग खराब कर दिया, अब 200 नहीं 300 रुपए लूंगा।” साथ ही वह चालान कटवाने की बात कर चालकों पर दबाव बनाता है और “महीना फिक्स” कराने जैसी बातें भी करता है।
पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल
बताया जा रहा है कि यह वीडियो मंगलवार रात का है और चाकघाट क्षेत्र का ही है। डायल 112 जैसी आपात सेवा से जुड़े कर्मी का इस तरह वसूली करते दिखना पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है, तो संबंधित कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावना है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!