खबर
Top News

मुख्य चयनकर्ता का कार्यकाल बढ़ाया: जानिये कब तक रहेंगे अपने पद पर; बीसीसीआई के अधिकारी ने क्या कहा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 अप्रैल 2026, 3:58 pm
शेयर करें:
मुख्य चयनकर्ता का कार्यकाल बढ़ाया

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बड़ा फैसला लेते हुए चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर का कार्यकाल बढ़ा दिया है। अब वे 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक इस पद पर बने रहेंगे। बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अगरकर का कार्यकाल “रिन्यू” किया गया है और यह उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर चौथा वर्ष होगा। नियमों के मुताबिक, कोई भी सिलेक्टर अधिकतम चार साल तक इस पद पर रह सकता है।

2023 से शुरू हुआ कार्यकाल, लगातार मिला भरोसा
अगरकर को 2023 में दो साल के लिए चीफ सिलेक्टर बनाया गया था। 2025 में उन्हें एक साल का एक्सटेंशन मिला और अब कार्यकाल को 2027 वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया गया है। यानी वे कुल चार साल इस जिम्मेदारी में रहेंगे।

कार्यकाल में टीम इंडिया का मजबूत प्रदर्शन
अजित अगरकर के कार्यकाल में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद सफल रहा है। उनकी चयन समिति के तहत टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट्स में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और चार बड़े फाइनल तक पहुंची, जिनमें से तीन खिताब भारत ने अपने नाम किए। इस दौरान टीम इंडिया ने दो टी-20 वर्ल्ड कप और एक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती। इसके अलावा, 2023 वनडे वर्ल्ड कप में टीम फाइनल तक पहुंची, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली।

बड़े और सख्त फैसलों के लिए जाने गए अगरकर
अगरकर की चयन समिति ने कई अहम और चर्चित फैसले लिए। इसमें सीनियर खिलाड़ियों के टेस्ट करियर से जुड़ी प्रक्रियाओं को संभालना और टीम कॉम्बिनेशन में बड़े बदलाव शामिल रहे। इसके अलावा चयन समिति ने फॉर्म और रणनीति के आधार पर कई सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने और नए खिलाड़ियों को मौका देने जैसे कड़े फैसले भी किए, जिन पर काफी चर्चा हुई।

2027 वर्ल्ड कप पर फोकस
बीसीसीआई का मानना है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम में स्थिरता और निरंतरता जरूरी है। ऐसे में चयन समिति में बदलाव की बजाय उसी नेतृत्व को जारी रखना बेहतर विकल्प माना गया।

इंटरनेशनल करियर की झलक
खिलाड़ी के रूप में अगरकर ने भारत के लिए 349 इंटरनेशनल विकेट लिए हैं। उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी-20 में शानदार प्रदर्शन किया। वे 2007 टी-20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे हैं। इसके अलावा वे वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं और सबसे तेज 50 वनडे विकेट लेने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 11 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 11 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 11 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 11 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 11 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 11 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 12 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 12 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 12 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 12 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 12 hours ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 12 hours ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 12 hours ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

about 12 hours ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

about 12 hours ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

about 12 hours ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

about 12 hours ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

about 12 hours ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!