विशेष राजस्व अभियान की समय सीमा बढ़ाई: समस्याओं और प्रकरणों का त्वरित निराकरण; उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत करेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इन्दौर जिले के नागरिकों की राजस्व संबंधी समस्याओं और प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं राजस्व अभिलेखों को अद्यतन करने के उद्देश्य से सम्पूर्ण जिले में चलाये जा रहे विशेष राजस्व अभियान की अवधि को 25 अप्रैल 2026 तक बढ़ाया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में राजस्व अभियान 30 मार्च तक आयोजित होना था।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राजस्व अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाना सुनिश्चित करें। राजस्व अभियान की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत करें।
प्रतिदिन की प्रगति गूगल शीट में दर्ज की जायेगी। संपूर्ण अभियान के समन्वय के लिये प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है, जो समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन की प्रगति से अवगत करायेंगे।
अभियान की पाक्षिक समीक्षा 26 अप्रैल को की जायेगी। विशेष राजस्व अभियान के दौरान राजस्व कार्यों की प्राथमिकता एवं निरंतरता को दृष्टिगत रखते हुए अभियान की अवधि में समस्त राजस्व अधिकारियों के पूर्व में स्वीकृत अवकाश निरस्त किये गए हैं।
अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा एवं जिनके द्वारा संतोषजनक कार्य नहीं किया गया है, उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
आगामी 25 अप्रैल के बाद जिस नागरिक द्वारा नियत दिनांक के पूर्व के लंबित प्रकरणों की सूचना दी जायेगी, उन्हें पुरस्कार स्वरूप 5 हजार रुपये की राशि प्रदाय की जायेगी।
यह राशि संबंधित राजस्व अधिकारी से की जायेगी। उल्लेखनीय है कि अभियान के दौरान 28 फरवरी 2026 तक के लंबित राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने का लक्ष्य है।
संबंधित समाचार

कूटरचित दस्तावेजों से पास करा लिया प्लॉट का नक्शा:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद फर्जी रजिस्ट्री से लिया 20 लाख का लोन हुआ निरस्त

मृत व्यक्ति को ही बना दिया विक्रेता:जमीन घोटाले के बड़े खेल का खुलासा; रजिस्ट्रार कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

नजर नहीं आ रहे शहर में लगे कचरे के ढेर:स्वच्छता का नशा निगम पर हावी; सड़कों और खाली प्लॉटों पर गंदगी, नहीं पहुंच रहे कचरा वाहन

अब टैंकरों के पानी से बुझेगी राऊ, देपालपुर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की प्यास:सांसद लालवानी ने ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किए 10 टैंकर

हंस की चाल बिगड़ी:रास्ते में घंटों परेशान हुए यात्री; तीन घंटे सड़क किनारे खड़ी रही बस

रामायण और महाभारत के दो महानायकों की इकलौती गवाह पावन धरती हनुमान चट्टी:वह पवित्र कोना जहां दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को लगाया था गले

विधायक पुत्र पर प्रोटेक्शन मनी और अवैध निर्माण के आरोप:क्षेत्र में सत्ता संरक्षण और अवैध गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवाल

शेंडगे पर कार्रवाई से गरमाई भाजपा की राजनीति:पहले भी रहे विवादों में

अयोध्या बन रही लंका:चारों ओर अराजकता के आरोप; विधानसभा-4 पर शीर्ष नेतृत्व करे मंथन

डॉग फीडिंग विवाद ने खोली सत्ता की परतें

विज्ञापन के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना:ईओडब्ल्यू की रडार पर नगर निगम; विज्ञापन विभाग की फाइलें तलब

लीलास्थलों पर बन रहे श्रीकृष्ण तीर्थ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:भागवत कथा को बताया दिशादर्शक

एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कल से करेगा इंदौर

पुलिस निकालेगी संपत्तियोंं:लेन-देन का काला चिट्ठा; करोड़ों का जमीन घोटाला, गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी सुरेश शर्मा की मुश्किलें

चंदन नगर पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर:चार बाइक बरामद; धार-झाबुआ तक फैला था गैंग का नेटवर्क

एक लाख से ज्यादा संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात:वेतन में 4.46 प्रतिशत बढ़ोतरी; हर माह इतने रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

पुलिस पीछे थी फिर भी गाड़ियां फोड़ते रहे:तीन कार समेत सात वाहनों को नुकसान; नाबालिग सहित चार नशेड़ी हिरासत में

वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई:सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त; डॉक्टर और नर्स का वेतन काटने के आदेश

शॉर्ट सर्किट से धधक उठी शराब दुकान नकदी सहित पूरा रिकॉर्ड हो गया खाक

पुष्पा स्टाइल में बाबा के दरबार पहुंचा युवक:कर्मचारियों ने कराई वीआईपी एंट्री; प्रतिबंध के बावजूद बनाता रहा वीडियो; मचा बवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!