कंपनी में विस्फोट से मचा हड़कंप: एक के बाद एक तीन हुए धमाके; 1 किलोमीटर दूर तक गूंजी आवाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-2 स्थित ‘रामकी एनवायरो कंपनी’ में मंगलवार को एक के बाद एक तीन जोरदार धमाके हुए। विस्फोटों की गूंज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत फैल गई।
घरों में महसूस हुए झटके
धमाकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास के तारपुरा और बजरंगपुरा गांवों तक कंपन महसूस किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, धमाकों के असर से उनके घरों में रखे बर्तन और टीवी तक नीचे गिर गए। घटना के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मौके पर पहुंची पुलिस, स्थिति नियंत्रण में
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
कारणों की जांच जारी
सीएसपी रवि सोनेर ने बताया कि घटनास्थल की जांच की जा रही है और फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं थाना प्रभारी ओम प्रकाश अहीर ने भी बताया कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच जारी है। कंपनी प्रबंधन की ओर से भी किसी प्रकार की जनहानि से इनकार किया गया है।
पहले भी विवादों में रही कंपनी
‘रामकी एनवायरो कंपनी’ पहले भी विवादों में रह चुकी है। पिछले वर्ष यह कंपनी भोपाल गैस कांड से जुड़े जहरीले कचरे के निपटान को लेकर चर्चा में आई थी। ताजा धमाकों ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा मानकों और कचरा प्रबंधन प्रक्रियाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
तकनीकी टीम कर रही जांच
खबर लिखे जाने तक पुलिस और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम प्लांट के भीतर धमाकों के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल कंपनी प्रबंधन की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!