भाजपा मुख्यालय के बाहर धमाका: इस वाहन में रखा था बम; बड़ा हादसा टला; शहरभर में हाई अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, चंडीगढ़।
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खड़ी स्कूटी में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही भाजपा कार्यालय को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचा।
घटना के बाद मौके पर पहुंचा पुलिस प्रशासन
घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस हरकत में आ गई। एसएसपी और आईजी पुष्पेंद्र कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया है।
जांच एजेंसियां सक्रिय
घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वायड) को मौके पर बुलाया गया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि स्कूटी किसकी थी और उसमें विस्फोटक सामग्री कैसे रखी गई। फिलहाल स्कूटी के मालिक की पहचान नहीं हो सकी है।
सुरक्षा के मद्देनजर शहर में अलर्ट
इस धमाके के बाद पूरे चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रमुख स्थानों, सरकारी दफ्तरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
हाल के दिनों में पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में धमाकों और हमलों की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क थीं। ऐसे में इस घटना को भी गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

पीठासीन अधिकारी की जान बचाने वाले जवान सम्मानित:चुनाव ड्यूटी के दौरान आया था हार्ट अटैक

भारतीय किसान संघ ने बिजली की आपूर्ति को लेकर की चर्चा:विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक से की भेंट

व्यापारियों का विवाद बना जानलेवा:मारपीट के बाद बुजुर्ग व्यापारी की मौत; मारे थे लात-घूंसे

लेंसकार्ट शोरूम पर प्रदर्शन करके कर्मचारियों को बिंदी-टीका लगाया:हिंदू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!