पटाखा फैक्ट्री में धमाका: 30 मजदूर काम कर रहे थे; 23 की मौत, रेस्क्यू के दौरान भी हुआ ब्लास्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, विरुधुनगर।
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद बड़ा हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक इस दर्दनाक घटना में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 से ज्यादा घायल ICU में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
30 मजदूर काम कर रहे थे
प्रशासन के अनुसार हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे। अब तक 19 शवों की पहचान हो चुकी है, जिनमें 16 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भी हुआ धमाका
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बचाव कार्य के दौरान एक और विस्फोट हुआ, जिसमें पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम के 13 सदस्य घायल हो गए। सभी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बारूद वाले सेक्शन में हुआ धमाका
शुरुआती जांच में सामने आया है कि विस्फोट फैक्ट्री के उस हिस्से में हुआ जहां मजदूर बारूद के साथ काम कर रहे थे। प्रशासन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और निगरानी के लिए एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को तैनात किया गया है।
पीएम और सीएम ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं एम. के. स्टालिन ने भी घटना पर दुख जताते हुए अधिकारियों को तुरंत राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
पहले भी हो चुका है हादसा
गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में 13 अप्रैल को भी पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था, जिसमें 2 मजदूरों की मौत हो गई थी।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!