शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू व सुरक्षित बनाने की कवायद: नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई; चारों जोन में विशेष पेट्रोलिंग टीमें सक्रिय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।
विशेष पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों की सक्रियता से शहर के प्रमुख मार्गों और व्यस्त बाजारों में यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है।यह अभियान पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।
चारों जोन में विशेष पेट्रोलिंग
यातायात पुलिस की विशेष टीमों को प्रमुख मार्गों, व्यस्त बाजारों और अधिक यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। टीमों द्वारा अवैध और अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण के साथ-साथ रांग साइड वाहन चलाने, मोबाइल का उपयोग करने और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विभिन्न उल्लंघनों पर कार्रवाई
यातायात पुलिस द्वारा हालिया अभियान के दौरान निम्न कार्रवाई की गई- रांग पार्किंग : 221 प्रकरण, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग : 85 प्रकरण, यातायात संकेत (सिग्नल) उल्लंघन : 137 प्रकरण, बिना ड्राइविंग लाइसेंस : 51 प्रकरण, नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट : 177 प्रकरण, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियां : 33 प्रकरण, बिना बीमा वाहन : 79 प्रकरण और वन-वे का उल्लंघन : 72 प्रकरण। इसके अलावा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई।
पेट्रोलिंग से दिख रहे सकारात्मक परिणाम
यातायात विभाग के अनुसार विशेष पेट्रोलिंग अभियान के बाद शहर में कई सकारात्मक बदलाव सामने आए हैं। प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर अवैध पार्किंग में कमी आई है तथा यातायात का प्रवाह पहले की तुलना में अधिक सुचारू हुआ है।
वाहन चालकों में नियमों के प्रति जागरूकता
पेट्रोलिंग टीमों की नियमित मौजूदगी से वाहन चालकों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तत्काल यातायात प्रबंधन संभव हो रहा है, जिससे जाम की स्थिति में कमी आई है। साथ ही व्यापारियों और आम नागरिकों में भी निर्धारित पार्किंग व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
नियमों का पालन करने की अपील
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा सिग्नल और वन-वे नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। यातायात पुलिस का कहना है कि शहर में सुगम यातायात और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!