खबर
Top News

हर दिन खुल रहा प्रॉपर्टी ब्रोकर की ठगी का नया चैप्टर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जुलाई 2026, 4:21 pm
शेयर करें:
हर दिन खुल रहा प्रॉपर्टी ब्रोकर की ठगी का नया चैप्टर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
1.67 करोड़ रुपए लेकर जमीन की रजिस्ट्री से मुकरने वाले प्रॉपर्टी ब्रोकर गौरव राठौर की करतूतें लगातार सामने आ रही हैं। उसकी जालसाजी के शिकार लोगों की एक के बाद एक दो खबरें प्रकाशित करने के बाद कल एक और पीड़ित सामने आया है।

गौरव राठौर ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी को झांसे में लेकर उन्हें भी 42 लाख की चपत लगाई है। अब सभी पीड़ित कल जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर गौरव पर कार्रवाई कर उनके रुपए दिलाने की मांग करेंगे।

प्रॉपर्टी कारोबारी रिषम पाल भाटिया निवासी लिंबोदी खंडवा रोड भी गौरव राठौर निवासी सुंदर नगर मेन (सुखलिया) की जालसाजी का शिकार हुए हैं। रिषम पाल भाटिया के अनुसार वे गौरव राठौर को करीब 20 सालों से जानते हैं, जब वह न्यू रानी बाग में नौकरी करता था।

हालांकि, लंबे समय बाद लॉकडाउन के दौरान छावनी (पुराना राज टॉकीज) के पास एक कारोबारी के यहां उनकी दोबारा गौरव से मुलाकात हुई। चूंकि गौरव भी प्रॉपर्टी का काम करता था, इसलिए बातचीत के दौरान उन्होंने निवेश के लिए कोई अच्छा सौदा बताने को कहा।

गौरव राजी हो गया। वह जमीन खरीद कर उसे किसी और को बेचता था और इसमें होने वाले प्रॉफिट में से कुछ हिस्सा देता था। बाद में गौरव ने ग्राम फावड़ा सोनकच्छ (देवास) की जमीन के बारे में बताया। मैंने अपनी मां, भाई, सास और परिवार रिश्तेदारी के अन्य लोगों से पैसे लेकर 15 मई 2025 को 32 लाख रुपए दिए थे।

इसके बाद अगस्त में 13 लाख रुपए दिए थे, ये पैसे उसने मेरे घर आकर खुद लिए थे। भरोसा दिलाने के लिए उसने कोरे चेक भी दिए थे। तीन लाख रुपए नकद तो लौटा दिए, लेकिन इसके बाद वह पैसे देने में आनाकानी करने लगा।

गौरव ने बाॅम्बे हॉस्पिटल के सामने सर्विस रोड पर एक भोजनालय किराए पर चलाने के लिए लिया था। लगातार दबाव बनाने पर उसने उन्हें व अन्य लोगों को जिन्हें पैसे देने थे, सभी का हिसाब करने के लिए 17 अप्रैल 2026 को उक्त भोजनालय पर बुलवाया।

लेकिन दोपहर करीब 2 बजे के आसपास गौरव अपना मोबाइल बंद कर घर से भाग गया। मेरी सत्रह साल की बेटी, मां और भाई के साथ मैं पांच बार गौरव के घर जाकर आ गया हूं, लेकिन वह नहीं मिला। अब गौरव के दो नंबर, उसकी पत्नी का नंबर, उसके बड़े बेटे का नंबर सब बंद आ रहे है।

पूर्व में ये पीड़ित भी आ चुके सामने... खुलासा फर्स्ट ने 17 जुलाई को ‘1.67 करोड़ खाकर जमीन बेचने से पलटा!’ शीर्षक से खबर में बताया था कि गौरव ने शुभम जाट रिंगनोदिया को फावड़ा (सोनकच्छ) स्थित कृषि भूमि का 10 हजार वर्गफीट हिस्सा बेचने का सौदा करके 1.67 करोड़ ठग लिए थे।

खबर पढ़ते ही लाखों-करोड़ों गंवा चुके कई लोग सामने आ गए। होटल व्यवसायी पीयूष सिंह पंवार स्कीम 140 से गौरव ने 19 जून 2025 को 15 दिनों में लौटाने का कहकर 50 लाख रुपए लिए थे।

गौरव ने राजकिरण अखंड से प्रधानमंत्री आवास के मकान दिलाने के नाम पर 8 लाख रु. ठगे, राजेश चौहान से 46 लाख, आकाश भगौरिया से 10 लाख, राहुल मेंदोला से 50 लाख, विकास के 8 लाख, भारत से 40 लाख, विनोद राजावत से 5 लाख, भूपेंद्र परिहार से 70 लाख और कुलदीप हनुमंत से 20 लाख भी ठगे।

संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 7 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 7 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 7 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 8 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 8 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 8 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 9 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 9 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 9 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 9 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 9 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 10 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 10 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 10 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 10 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 10 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 10 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 10 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!