नौतपा की तपिश भी नहीं डिगा सकी आस्था: 12 दिनों में 21 लाख श्रद्धालु पहुंचे बाबा के दर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
भीषण गर्मी के बीच भी भगवान महाकाल के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ रही है। उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में 20 मई से 31 मई के बीच महज 12 दिनों में 21.15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए।
प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे
वहीं जून के पहले सप्ताह में भी प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।मंदिर प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, 12 दिनों में कुल 21,15,543 श्रद्धालुओं ने महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई।
इस दौरान शनिवार और रविवार को सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली। सबसे अधिक 2,46,776 श्रद्धालु रविवार, 24 मई को मंदिर पहुंचे। इसके अलावा सोमवार, 25 मई को 1,96,480 और शनिवार, 23 मई को 1,95,106 भक्तों ने दर्शन किए।
गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। दर्शन मार्गों पर शेड, मैटिंग और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। वहीं श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने के लिए मिस्ट सिस्टम और हीट-प्रूफ पाथवे भी तैयार किए गए हैं।
कलेक्टर ने कतार में लगकर परखी व्यवस्थाएं
हाल ही में उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के साथ आम श्रद्धालु की तरह कतार में लगकर दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत कर सुविधाओं और व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।
1200 सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी
महाकाल मंदिर में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए अत्याधुनिक व्यवस्था की गई है। कंट्रोल रूम से करीब 1200 सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे मंदिर परिसर और दर्शन मार्गों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति या अव्यवस्था की सूचना मिलते ही संबंधित टीम को तत्काल अलर्ट कर कार्रवाई की जाती है। मंदिर परिसर में मेडिकल टीम और सुरक्षा बल भी लगातार तैनात हैं।
आस्था का नया रिकॉर्ड
नौतपा की भीषण गर्मी के बावजूद महाकाल मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यह साबित कर रही है कि बाबा महाकाल के प्रति श्रद्धा और विश्वास मौसम की चुनौतियों से कहीं अधिक मजबूत है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!