48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली: एफआईआर तक नहीं; कब्जा दिलाने पहुंची टीम पर हमले का मामला, हथियार भी निकाले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरानगर थाना क्षेत्र में न्यायालय के आदेश का पालन कराने पहुंची राजस्व टीम और पुलिस बल पर कब्जाधारियों के हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। सरकारी अमले पर खुलेआम हमला हुआ, एएसआई पर मोगरी से वार किया गया, अन्य पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी हुई और राजस्व अधिकारियों को धमकाया गया। घटना का वीडियो भी सामने आ चुका है, इसके बावजूद घटना के एक दिन बाद तक पुलिस ने एक भी हमलावर को आरोपी नहीं बनाया है।
यही नहीं, पुलिस ने अब तक यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि हमले के जिम्मेदार लोगों पर किस धारा में कार्रवाई की गई। न्यायालय अनुविभागीय दंडाधिकारी मल्हारगंज के आदेश के पालन में नायब तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक और पटवारी को सुयश विहार, नंदा नगर स्थित भूखंड क्रमांक 211, क्षेत्रफल 1000 वर्गफीट का कब्जा आवेदक मुन्नालाल घनधीरे को दिलाने के निर्देश दिए थे। आदेश के पालन में सोमवार को राजस्व निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, पटवारी रुचि शर्मा और पुलिस बल मौके पर पहुंचा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टीम ने कब्जाधारियों से न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए सहयोग करने को कहा, लेकिन वे उग्र हो गए। विवाद बढ़ने पर एएसआई राजेन्द्र रघुवंशी पर मोगरी से हमला कर दिया गया। अन्य पुलिसकर्मियों से भी झूमाझटकी की गई और राजस्व अधिकारियों को धमकाया गया। स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस और राजस्व टीम को कार्रवाई बीच में रोककर मौके से लौटना पड़ा।
वीडियो सामने, फिर भी कार्रवाई क्यों नहीं? : घटना का वीडियो सामने आने के बाद भी पुलिस की ओर से अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी तो दूर, नामजद कार्रवाई तक नहीं की गई है। सवाल यह है कि जब सरकारी ड्यूटी पर पहुंचे पुलिस और राजस्व अमले के साथ मारपीट और झूमाझटकी का वीडियो मौजूद है तो पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रही? इसी बीच सुनीता कुमावत का मामला भी सामने आया है।
उनका आरोप है कि उनके प्लॉट पर भी अवैध कब्जा है और उनके पक्ष में न्यायालय का आदेश होने के बावजूद उन्हें अब तक जमीन का वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। उनका कहना है कि वर्ष 2021 से कई बार कब्जा दिलाने का प्रयास किया, लेकिन हर बार दबंग तत्वों के विरोध और हंगामे के कारण प्रशासन को कार्रवाई रोकना पड़ी।
सरकारी अमले पर हमला हुआ तो कार्रवाई कौन करेगा?
मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि न्यायालय के आदेश का पालन कराने गई पुलिस और राजस्व टीम पर ही हमला कर दिया जाए और कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़े तो ऐसे में कानून का पालन कैसे होगा? सबसे बड़ा सवाल यह है कि हमले का वीडियो सामने आने के बावजूद पुलिस ने अब तक एक भी आरोपी को आरोपी क्यों नहीं बनाया?
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!