विरोध प्रदर्शन के दौरान सामने आया चौंकाने वाला दृश्य: भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षद ने लगाए भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद के नारे; वीडियो हुआ वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर उठे विवाद ने शहर की सियासत को गरमा दिया है। कांग्रेस पार्षदों द्वारा राष्ट्रगीत गाने से इनकार किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को शहर के सभी 85 वार्डों में सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गान और विरोध प्रदर्शन किया।
नवलखा चौराहे से अभियान की शुरुआत
इस अभियान की शुरुआत नवलखा चौराहे से की गई, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध में पुतला दहन किया और राष्ट्रगीत के समर्थन में नारेबाजी की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के बीच सामने आया चौंकाने वाला दृश्य
इस दौरान एक चौंकाने वाला घटनाक्रम भी सामने आया। वार्ड क्रमांक 16 की भाजपा पार्षद सोनाली मुकेश धारकर, मंडल महामंत्री अमित दुबे और कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से ‘भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद’ के नारे लगाए जाने का वीडियो सामने आया है।
इस घटना ने पूरे कार्यक्रम को चर्चा में ला दिया है और राजनीतिक हलकों में इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
सियासत और तेज होने के आसार
एक तरफ भाजपा ‘वंदे मातरम्’ के समर्थन में शहरभर में अभियान चला रही है, वहीं कार्यक्रम के दौरान ही इस तरह के नारे लगना पार्टी के भीतर की स्थिति और स्थानीय राजनीति पर सवाल खड़े कर रहा है।
फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!