अर्टिका डिवाइडर कूदकर इनोवा और छोटा हाथी में घुसी: एक युवक गंभीर; टक्कर मारने वाले नशेड़ी फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर थाना क्षेत्र में एमआर-10 चौराहे के पास देर रात एक तेज रफ्तार अर्टिका कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार कर गई और सामने से आ रही इनोवा व एक छोटा हाथी वाहन में जा घुसी। इनोवा सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य बाल-बाल बच गए।
घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार लवकुश चौराहे की ओर से आ रही अर्टिका कार (एमपी 09 डब्ल्यूएच 8209) तेज रफ्तार में थी। अचानक अनियंत्रित हुई और डिवाइडर फांद दूसरी ओर पहुंच गई। पहले ब्लैक इनोवा को जोरदार टक्कर मारी और फिर पास में खड़े छोटा हाथी से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं अन्य सवारों की जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अर्टिका सवार युवक नशे में थे।
हादसे के बाद सभी फरार हो गए। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। हीरा नगर थाना प्रभारी सुशील पटेल के मुताबिक वाहन नंबर के आधार पर सवारों की तलाश की जा रही है।
ड्रिफ्ट के चक्कर में बीएमडब्ल्यू भिड़ी डिवाइडर से
विजय नगर के सयाजी क्लब रोड पर देर रात ड्रिफ्ट करना महंगा पड़ गया। तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार (एमएच 04 ईक्यू 0050) चौराहे पर असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि कार के एयरबैग खुल गए और टायर जाम हो गए। जानकारी के मुताबिक कार रसोमा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी।
सयाजी क्लब चौराहे पर ड्रिफ्ट की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर में जा घुसा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद चालक गलती छुपाने के लिए कम स्पीड का बहाना बनाता रहा, जबकि कार की हालत तेज रफ्तार की गवाही दे रही थी।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!