पर्यावरण संरक्षण जीवन की पद्धति, सीएम डॉ. मोहन यादव: एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है हमारी सनातन संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण की मूल अवधारणा निहित है। पांच तत्वों से बनी सृष्टि के संरक्षण के लिए हर तत्व का महत्व हमारे पूजा पाठ-भोजन और भजन की में विद्यमान है। एक पेड़ को 10 पुत्रों के बराबर माना गया है। हमारी जीवन पद्धति में पर्यावरण संरक्षण प्रकट होता है।
राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी कार्य पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत प्रदेश में नदी, कुओं, बावड़ियों और तालाबों के संरक्षण के लिए पवित्र भाव से कार्य जारी है। मुख्यमंत्री विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के राज्य स्तरीय समारोह का शुभारंभ कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर परिसर में स्वर्ण चम्पा, सीता अशोक, रामफल और आंवला का रोपण किया।
राज्यस्तरीय पुरस्कार प्रदान किए
मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार मे दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इससे पहले, सभागार परिसर में स्वर्ण चंपा, सीता अशोक, रामफल और आंवला का पौधा रोपा।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम में 8 श्रेणियों में 11 राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किये। पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और सतत् विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली औद्योगिक इकाइयों, शैक्षणिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों तथा व्यक्तियों को वर्ष 2024-25 के लिसे पुरस्कार प्रदान किए।
मुख्यमंत्री ने सर्कुलर इकॉनॉमी से संबंधित 5 कोर्स मॉड्यूल्स और एप्को तथा इन्टैक द्वारा प्रदेश में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 16 जिलों की 500 बावड़ियों के प्रलेखन दस्तावेजों का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नवाचारों, सर्कुलर इकोनॉमी तथा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण अशोक बर्णवाल उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिए, राहुल गांधी की रिहाई तक डटे रहेंगे कांग्रेसी:चिंटू चौकसे बोले- कोई कार्यकर्ता घर नहीं जाएगा

राहुल-प्रियंका की हिरासत के बाद मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं सोनिया गांधी:पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे कई सांसद हिरासत में

छात्रों का प्रदर्शन तेज:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग; 22वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी

क्रेडिट कार्ड का झांसा देकर 49 हजार की साइबर ठगी:बिना इस्तेमाल किए ही आया बिल; मेडिकल ऑफिसर बने शिकार

रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा:ट्रेन की चपेट में आने से यात्री के दोनों पैर कटे; एक घंटे तक नहीं पहुंचा कोई जिम्मेदार

वीडियो देखिए, चौराहे पर दिनदहाड़े दहशत:बिना नंबर की बाइक पर चाकू लेकर युवक को दौड़ाया, राहगीर ने दी सूचना

वीडियो देखिए, पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया:तीन घंटे धरने के बाद कार्रवाई; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे

प्राइम पैक दिल्ली के गोदाम पर छापा

शिवसेना यूबीटी ने किया शराब दुकान का विरोध

वीडियो देखिए, हंगामे के बीच समान नागरिक संहिता बिल पास:मुख्यमंत्री बोले- अलग-अलग मजहबी तौल कांटा नहीं चलेगा; कांग्रेस का जोरदार विरोध

खुलासा फर्स्ट की सबसे बड़ी ताकत उसकी विश्वसनीयता

सांसद शंकर लालवानी के निवास पर फटा ‘तिरंगा' फहराने का आरोप

लटूरी देवता की गवाही के बिना अधूरी और खंडित है बाबा केदार की यात्रा

सुप्रीम एक्शन:राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; टिन्नू यादव की रिमांड में बड़े खुलासे, VVIP गेट से रकम बाहर ले जाने का पुलिस का दावा

323 पेड़ों की बलि देकर बनाएंगे टंकी:गार्डन पर निगम का बुलडोजर; लाखों के सौंदर्यीकरण पर फिरा पानी

छत्तीस घंटे में दूधवाले से लूट का खुलासा:पत्थर मारकर लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार; बाइक और मोबाइल बरामद

नोटरी से खुला निगम खाता:फिर विक्रय हो गई संपत्ति

40 वर्षों से जमे हैं शेवगांवकर दोषी हैं:फिर भी पद नहीं छोड़ रहे

छात्रों के समर्थन में सिंगर ने उठाई आवाज:लाठीचार्ज पर जताई नाराजगी; कहा-छात्रों को मारने में शर्म नहीं आती

सीजेपी आंदोलन पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान:बोलीं- जरूरत पड़ी तो खुद प्रदर्शन में जाऊंगी; विपक्ष को दिया एकजुटता का मंत्र
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!