पत्नी के घर छोड़ने से नाराज बेटे ने की मां की पीट-पीटकर हत्या: शराब के नशे में किया हमला; आरोपी हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज एक युवक ने अपनी 60 वर्षीय मां की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घर में मिला महिला का शव
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार, बुधवार शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लसूड़िया क्षेत्र स्थित एक घर में 60 वर्षीय गीताबाई का शव पड़ा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला के बेटे आकाश ने उसके साथ मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
पत्नी के जाने से नाराज था आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि गीताबाई, उनका बेटा आकाश और बहू ममता एक ही घर में रहते थे। तीनों मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे और शराब पीने के आदी बताए गए हैं। शराब के नशे में उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
बुधवार को किसी बात पर बहू ममता घर छोड़कर चली गई। इससे आकाश गुस्से में आ गया। आरोप है कि नशे की हालत में उसने अपनी मां से विवाद किया और बेरहमी से मारपीट कर दी। गंभीर चोटों के कारण गीताबाई की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी हिरासत में, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी आकाश को हिरासत में ले लिया। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिए, हंगामे के बीच समान नागरिक संहिता बिल पास:मुख्यमंत्री बोले- अलग-अलग मजहबी तौल कांटा नहीं चलेगा; कांग्रेस का जोरदार विरोध

खुलासा फर्स्ट की सबसे बड़ी ताकत उसकी विश्वसनीयता

सांसद शंकर लालवानी के निवास पर फटा ‘तिरंगा' फहराने का आरोप

लटूरी देवता की गवाही के बिना अधूरी और खंडित है बाबा केदार की यात्रा

सुप्रीम एक्शन:राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; टिन्नू यादव की रिमांड में बड़े खुलासे, VVIP गेट से रकम बाहर ले जाने का पुलिस का दावा

323 पेड़ों की बलि देकर बनाएंगे टंकी:गार्डन पर निगम का बुलडोजर; लाखों के सौंदर्यीकरण पर फिरा पानी

छत्तीस घंटे में दूधवाले से लूट का खुलासा:पत्थर मारकर लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार; बाइक और मोबाइल बरामद

नोटरी से खुला निगम खाता:फिर विक्रय हो गई संपत्ति

40 वर्षों से जमे हैं शेवगांवकर दोषी हैं:फिर भी पद नहीं छोड़ रहे

छात्रों के समर्थन में सिंगर ने उठाई आवाज:लाठीचार्ज पर जताई नाराजगी; कहा-छात्रों को मारने में शर्म नहीं आती

सीजेपी आंदोलन पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान:बोलीं- जरूरत पड़ी तो खुद प्रदर्शन में जाऊंगी; विपक्ष को दिया एकजुटता का मंत्र

तो इन कारणों से कटा नरोत्तम का पत्ता:अब मुख्यधारा में वापसी मुश्किल

190 पदोन्नत एसडीएम नहीं कर सकेंगे राजस्व के फैसले:भर्ती नियम 1961 के अनुसार दो साल परिवीक्षा अवधि व ट्रेनिंग अनिवार्य

गुरु पूर्णिमा पर मनेगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:आयोजन को लेकर की समीक्षा

गांवों से दिल्ली तक आंदोलनों की एक जैसी तस्वीर दिखी

अपॉइंटमेंट के नाम पर महिला से ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही हैक हुआ मोबाइल; खाते से उड़ाए रुपए

सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी संग्राम:युवक से माफी मंगवाई, कांग्रेस ने थाने का किया घेराव

वीडियो देखिये, कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का राहुल गांधी पर हमला:बोले- सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार; नेता प्रतिपक्ष से ऐसी उम्मीद नहीं

नीट आंदोलन:भंवरकुआं पर 22वें दिन भी डटे छात्र; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!