इंजीनियर से ऑनलाइन ठगी: क्रेडिट कार्ड के नाम पर जाल में फंसाया; खाते से पैसे उड़ाए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। ताजा मामले में टीसीएस के एक इंजीनियर आभास हिंगे से करीब 4 लाख 73 हजार रुपए की ठगी कर ली गई।
खाते से रकम निकाली
ठगों ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर पहले भरोसा जीता और फिर ओटीपी हासिल कर खाते से रकम निकाल ली। पुलिस के मुताबिक, 7 अप्रैल को आभास के पास एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को एक्सेस बैंक का कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड जारी करने की बात कही।
रुपए कटने का मैसेज आया
इस दौरान उसने ओटीपी मांगा, लेकिन आभास ने ओटीपी देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद कॉल कट गया। कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर करीब 1 लाख रुपए कटने का मैसेज आया।
एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताया
इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताया और संदिग्ध ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी ली।
ट्रांजेक्शन रिवर्स के नाम पर ठगी
आरोपी ने आभास को कॉन्फ्रेंस कॉल पर जोड़ दिया और ट्रांजेक्शन रिवर्स करने के बहाने नया ओटीपी जनरेट करवा कर उसे साझा करने के लिए कहा। जैसे ही आभास ने ओटीपी बताया, ठगों ने उनके खाते से पैसे निकालना शुरू कर दिया।
इसके बाद भी आरोपियों ने दोबारा कॉल कर प्रोसेस पूरा करने के नाम पर एक और ओटीपी मांगा और अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 4 लाख 73 हजार रुपए निकाल लिए।
एफआईआर दर्ज
ठगी का एहसास होने पर आभास ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर दो मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर ओटीपी, बैंक डिटेल या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!