इंजीनियर दंपती ने की आत्महत्या: पति फंदे से लटका मिला; पत्नी ने 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बेंगलुरु।
बेंगलुरु के कोथनूर इलाके में एक अपार्टमेंट से इंजीनियर दंपती की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में पहले पति का शव फ्लैट के अंदर फंदे से लटका मिला, वहीं कुछ ही मिनटों बाद पत्नी ने बिल्डिंग की 17वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।
दरवाजा तोड़ने पर सामने आई घटना
जानकारी के अनुसार, फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था और कई बार खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पत्नी ने सिक्योरिटी और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तुड़वाया। अंदर पति भानु चंदर रेड्डी कुंटा (32) का शव फंदे से लटका मिला।
इस घटना के कुछ ही देर बाद पत्नी शाजिया (31) फ्लैट से बाहर निकलीं और अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से छलांग लगा दी।
आईटी सेक्टर में कार्यरत था दंपती
मृतक भानु चंदर सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, जबकि उनकी पत्नी शाजिया IBM में कार्यरत थीं। दोनों मूल रूप से तेलंगाना के सिद्दीपेट के निवासी थे।
सुसाइड नोट मिला, किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें भानु चंदर ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का जिक्र किया है और लिखा है कि उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए।
शादी से पहले लिव-इन में रहे, रिश्ते में था तनाव
पुलिस के अनुसार, दंपती की शादी को करीब 9 साल हो चुके थे और शादी से पहले दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार उनके रिश्ते की स्थिति से पूरी तरह अनजान थे।
जांच जारी, हर एंगल से पड़ताल
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पति की स्वास्थ्य समस्याओं, वैवाहिक तनाव और मानसिक दबाव समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।
संबंधित समाचार

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!