शासकीय चरनोई भूमि से 35 दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार तहसील मल्हारगंज के ग्राम बांक में शासकीय चरनोई भूमि पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन ने सर्वे क्रमांक 182 एवं 187/1 की लगभग 1.500 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
कार्रवाई के दौरान टीन शेड से निर्मित गैरेज, ऑटो पार्ट्स तथा वाहन सर्विसिंग से संबंधित लगभग 35 दुकानों को हटाया गया। लंबे समय से इन दुकानों द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा कर व्यवसाय संचालित किया जा रहा था।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार संबंधित भूमि को कलेक्टर इंदौर द्वारा सार्वजनिक उपयोग के लिए आवंटित किया गया है। इस भूमि पर धार रोड थाना, जनपद पंचायत इंदौर तथा फायर स्टेशन की स्थापना प्रस्तावित है, जिसके चलते अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई- अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम की रिमूवल टीम मौके पर मौजूद रही।
इसके अलावा जनपद पंचायत इंदौर और ग्राम पंचायत बांक का अमला भी कार्रवाई में शामिल रहा। संयुक्त टीम ने शांतिपूर्ण ढंग से अतिक्रमण हटाकर शासकीय भूमि को अपने कब्जे में लिया।
सार्वजनिक सुविधाओं के विकास का रास्ता साफ- अधिकारियों का कहना है कि भूमि अतिक्रमण मुक्त होने से क्षेत्र में प्रस्तावित शासकीय संस्थाओं के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को पुलिस, प्रशासनिक और अग्निशमन सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!