राम मंदिर की जमीन पर कब्जा: आक्रोशित पुजारियों ने खोला मोर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

रिंगनोदिया में मंदिर की भूमि पर तार फेंसिंग का आरोप, 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन की चेतावनी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर क्षेत्र के रिंगनोदिया में श्रीराम मंदिर की जमीन पर कथित कब्जे पर विवाद गहरा गया है। पुजारी ने मंदिर से जुड़ी पुजारी निवास भूमि पर कब्जा कर तार फेंसिंग किए जाने का आरोप लगाया है।
शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज पुजारी संगठन ने प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि जमीन अतिक्रमण मुक्त नहीं कराई गई तो मामला जिला कलेक्टर तक पहुंचाया जाएगा और व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।
पुजारी का आरोप है कि गांव के ही एक परिवार ने भूमि पर कब्जा कर तार फेंसिंग कर दी है। मामले की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग, पटवारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
पुजारी का कहना है कि मंदिर से जुड़ी भूमि पर कब्जे के कारण धार्मिक गतिविधियों और पुजारी परिवार की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।
खेड़ापति मंदिर की जमीन पर भी सवाल
विवाद सिर्फ श्रीराम मंदिर तक सीमित नहीं है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि गांव में स्थित श्री खेड़ापति मंदिर की भूमि (खसरा नंबर 29, रकबा 0.6880 हेक्टेयर) पर भी वर्षों से अवैध कब्जा बना हुआ है।
उनका दावा है कि पूर्व में सेवा करने वाले पुजारी परिवार को हटाकर भूमि पर कब्जा कर लिया गया था, लेकिन आज तक मामले का समाधान नहीं हो सका। पुजारी संगठन ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर सांवेर राजस्व विभाग द्वारा निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं की गई, तो जिला कलेक्टर को विस्तृत शिकायत सौंपी जाएगी। साथ ही मंदिरों की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चरणबद्ध आंदोलन भी शुरू किया जाएगा।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!