ऑफिस में घुसकर कर्मचारी ने टीएल पर किया चाकू से हमला: कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; सिक्योरिटी चेकिंग बनी औपचारिकता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक निजी बीपीओ ऑफिस के अंदर हुई चाकूबाजी की घटना ने कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है ऑफिस में सिक्योरिटी चेकिंग केवल औपचारिकता बनकर रह गई है, जिसका फायदा उठाकर आरोपी कर्मचारी खुलेआम चाकू लेकर घुसा और टीम लीडर पर जानलेवा हमला कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित वर्की बिल्डिंग के चौथे माले पर संचालित एयर विंसिबल ऑफिस में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी कर्मचारी निलेश हेंडल निवासी परदेशीपुरा, टीएल दिव्यांशु विश्वकर्मा से पुरानी रंजिश के चलते बदला लेने की नीयत से ऑफिस पहुंचा था।
निलेश कुछ दिन से ऑफिस नहीं आ रहा था। इसे लेकर टीम लीडर दिव्यांशु ने उसे कॉल कर न आने का कारण पूछा था, जिससे वह नाराज हो गया। शुक्रवार को वह ऑफिस पहुंचा और कुछ देर काम करने के बाद टीएल से बातचीत के दौरान गालीगलौज करने लगा। विवाद बढ़ता देख दिव्यांशु उसे समझाने के लिए ऑफिस के बाहर ले गया, लेकिन बाहर आते ही आरोपी ने पीछे से सिर पर चाकू से दो वार किए और भाग निकला। घटना के दौरान ऑफिस में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह चाकू लहराते हुए फरार हो गया।
सिक्योरिटी गार्ड नहीं जुटा पाए हिम्मत
बताया जा रहा है कि आरोपी चौथे फ्लोर पर वारदात को अंजाम देकर नीचे उतरकर ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच गया। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने उसे देखा भी, लेकिन उसे रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। आरोपी अपनी गाड़ी तक पहुंच गया था, लेकिन सामने से आ रहे एक व्यक्ति ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने चाकू दिखाकर डराया और गाड़ी वहीं छोड़ भाग निकला।
चेकिंग के नाम पर गार्ड करते हैं केवल खानापूर्ति
विजय नगर पुलिस ने देर रात घायल टीएल दिव्यांशु विश्वकर्मा की शिकायत पर निलेश हेंडल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी, साथ ही उसके दो भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वहीं घटना के बाद वर्की बिल्डिंग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ गए हैं।
बताया जा रहा है कि ऑफिस में प्रवेश के दौरान कर्मचारियों की नियमित चेकिंग की जाती है, लेकिन यह केवल खानापूर्ति बनकर रह गई है। घटना से पहले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड चेकिंग के नाम पर महज खानापूर्ति करता नजर आ रहा है। इस सनसनीखेज वारदात ने बीपीओ सेक्टर में काम कर रहे हजारों कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!