3.99 करोड़ के गबन का खुलासा: सहकारी संस्था के तीन अधिकारियों पर FIR दर्ज; फर्जी आईडी से की गईं गलत एंट्री
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अलीराजपुर।
जिले के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र से शासकीय राशि के गबन का एक और बड़ा मामला सामने आया है। 18 करोड़ रुपए के शिक्षा विभाग घोटाले के बाद अब आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था में करीब 3.99 करोड़ रुपए के गबन का खुलासा हुआ है।
तीन अधिकारियों पर दर्ज हुआ केस
इस मामले में पुलिस ने तीन अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। कट्ठीवाड़ा थाने में रविवार देर शाम निर्भय सिंह तोमर, गिरधारी लाल राठौड़ और रमेश भूरिया के खिलाफ FIR दर्ज की गई। यह कार्रवाई उदय सिंह चौहान की लिखित शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
पद का दुरुपयोग कर किया करोड़ों का गबन
जांच में सामने आया कि तीनों आरोपियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कुल 3 करोड़ 99 लाख 5 हजार 661 रुपए की शासकीय राशि का गबन किया। इसमें गिरधारी लाल राठौड़ (तत्कालीन शाखा प्रबंधक व पर्यवेक्षक), रमेश भूरिया (समिति प्रबंधक) और निर्भय सिंह तोमर (तत्कालीन शाखा प्रबंधक) शामिल हैं।
फर्जी आईडी से की गईं गलत एंट्री
आरोप है कि आरोपियों ने बैंक के CBS सिस्टम में फर्जी आईडी के जरिए गलत प्रविष्टियां कीं। किसानों की ऋण सीमा से अधिक राशि दर्शाई गई, जबकि किसानों द्वारा जमा की गई रकम को उनके खातों में दर्ज नहीं किया गया, जिससे भारी वित्तीय अनियमितता सामने आई।
धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की धाराएं
पुलिस ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया है।
जांच शुरू
कट्ठीवाड़ा पुलिस ने इस गंभीर आर्थिक अपराध की जांच शुरू कर दी है। उप-निरीक्षक लालू सिंह भूरिया को मामले की जांच सौंपी गई है। प्रशासन और बैंक मुख्यालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!