बैंक में 23 लाख का गबन: EOW ने 8 कर्मचारियों पर केस किया दर्ज; फर्जी खातों से निकाली रकम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई की है। बैंक प्रबंधन की शिकायत पर शुरू हुई जांच में खुलासा हुआ कि वर्ष 2013 से 2016 के बीच शाखा में पदस्थ रहे हेड कैशियर महेंद्र सिंह बाजौरिया सहित अन्य कर्मचारियों ने मिलकर ग्राहकों के खातों से अवैध रूप से राशि निकाली।
8 अधिकारी-कर्मचारी पर केस दर्ज
इस मामले में गौरीशंकर राम, ऋचि तिवारी, इंद्रनाथ विश्वास, विकास शर्मा, विकास त्रिवेदी, विजय कुमार मेहता और सौरभ मिश्रा सहित कुल 8 अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
फर्जी खातों और दस्तावेजों से की हेराफेरी
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने ग्राहकों की जानकारी के बिना उनकी पहचान संबंधी दस्तावेजों का उपयोग कर फर्जी बचत खाते खोले।
राशि फर्जी खातों में की ट्रांसफर
साथ ही कुछ वास्तविक खातों का भी दुरुपयोग किया गया। बताया गया कि आठ खाताधारकों की 11 फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडीआर) को समय से पहले बंद कर उनकी राशि को फर्जी खातों में ट्रांसफर कर दिया गया।
23 लाख से ज्यादा का किया गबन
इसके बाद जाली वाउचरों और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से रकम निकाल ली गई। इस पूरी साजिश के जरिए करीब 23 लाख 9 हजार 450 रुपए का गबन किया गया।
गंभीर धाराओं में केस दर्ज
ईओडब्ल्यू ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, जालसाजी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें आईपीसी की धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120B और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 (संशोधित 2018) की धाराएं शामिल हैं।
जांच जारी, और खुलासों की संभावना
अधिकारियों के अनुसार यह एक संगठित वित्तीय घोटाला है, जिसमें बैंक के आंतरिक सिस्टम का दुरुपयोग किया गया। ईओडब्ल्यू ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और संभावना जताई जा रही है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!