खबर
Top News

नौलखा कॉम्प्लेक्स में तीसरी मंजिल से गिरी लिफ्ट: बुजुर्ग महिला समेत तीन घायल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 अप्रैल 2026, 2:06 pm
शेयर करें:
नौलखा कॉम्प्लेक्स में तीसरी मंजिल से गिरी लिफ्ट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के नौलखा कॉम्प्लेक्स के डी-ब्लॉक में कल शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक लिफ्ट अचानक तीसरी मंजिल से सीधे नीचे आ गिरी। तेज झटके और जोरदार धमाके जैसी आवाज के साथ हुए इस हादसे में मल्टी के भीतर अफरा-तफरी फैल गई। घटना में 67 वर्षीय उमा शर्मा सहित तीन लोग घायल हो गए, जबकि पूरे कॉम्प्लेक्स में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिफ्ट जैसे ही तीसरी मंजिल पर पहुंची, अचानक उसमें जोरदार झटका महसूस हुआ और वह नियंत्रण खो बैठी। कुछ ही सेकेंड में लिफ्ट तेजी से नीचे आ गिरी। आवाज सुनते ही आसपास के फ्लैटों से लोग बाहर निकल आए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना में सबसे अधिक चोटें उमा शर्मा (67), निवासी फ्लैट नंबर 27 को आईं। उनके पैरों में सूजन आ गई, जिसके चलते उन्हें करीब दो घंटे तक नीचे ही बैठाकर प्राथमिक उपचार देना पड़ा। अन्य दो घायल युवकों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें बाद में घर भेज दिया गया।

घटना के बाद रहवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट बेहद पुरानी है और इसका नियमित मेंटेनेंस नहीं किया जाता। रहवासियों के मुताबिक यह लिफ्ट वर्ष 1985 में लगाई गई थी और तब से अब तक इसका कोई बड़ा अपग्रेड नहीं किया गया है। 44 फ्लैट वाले इस कॉम्प्लेक्स में आने-जाने के लिए यही एकमात्र लिफ्ट है, जो लंबे समय से जर्जर स्थिति में चल रही थी।

पहले भी गिर चुकी है लिफ्ट—पहले से था खतरे का संकेत... स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। नाम न छापने की शर्त पर लोगों ने कहा कि पिछले साल नवंबर 2025 में भी यही लिफ्ट अचानक गिर गई थी, जिसमें एक युवक घायल हुआ था।

इसके बावजूद न तो कोई ठोस सुधार किया गया और न ही लिफ्ट की पूरी तरह से मरम्मत या बदलाव हुआ। रहवासियों का कहना है कि प्रशासन और जिम्मेदार एजेंसियों की लापरवाही अब सीधे लोगों की जान पर भारी पड़ रही है।

कॉम्प्लेक्स में दहशत, लोग सीढ़ियों से आने-जाने को मजबूर
हादसे के बाद कॉम्प्लेक्स में रहने वाले लोगों में डर का माहौल है। कई परिवारों ने लिफ्ट का उपयोग बंद कर दिया है और सीढ़ियों से ही आना-जाना शुरू कर दिया है। बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह स्थिति और भी कठिन हो गई है।

रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे कॉम्प्लेक्स की लिफ्टों की तत्काल तकनीकी जांच कराई जाए। साथ ही जिम्मेदार मेंटेनेंस एजेंसी और बिल्डिंग मैनेजमेंट पर सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है।

संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

about 12 hours ago
जलती चिता के साथ छेड़छाड़
Top News

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

about 12 hours ago
तीन तलाक का मामला
Top News

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

about 13 hours ago
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
Top News

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

about 13 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

about 13 hours ago
एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल
Top News

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

about 14 hours ago
दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा
Top News

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

about 14 hours ago
जहां 27 बच्चों की मौत
Top News

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

about 14 hours ago
अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई
Top News

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

about 14 hours ago
अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया
Top News

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

about 14 hours ago
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट
Top News

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

about 14 hours ago
कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े
Top News

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

about 14 hours ago
रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान
Top News

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

about 15 hours ago
सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़
Top News

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

about 15 hours ago
मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS
Top News

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

about 15 hours ago
शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
Top News

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

about 15 hours ago
सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल
Top News

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

about 15 hours ago
राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस
Top News

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

about 15 hours ago
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

about 15 hours ago
बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर
Top News

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!