एलिवेटेड रोड का गर्डर गिरा: 35 फीट का हिस्सा नाले में समाया; 1300 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा, एक मजदूर घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खेड़ापति कॉलोनी स्थित खेड़ापति मंदिर के पास पुल का करीब 35 फीट लंबा सीमेंट गर्डर अचानक गिर गया।
सेटिंग के दौरान बिगड़ा संतुलन
हादसे में एक मजदूर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि पुल के ऊपर गर्डर को फिट किया जा रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और पूरा हिस्सा नीचे नाले में जा गिरा।
बड़ा हादसा टला
गिरने के दौरान जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज आसपास के लोगों ने भी सुनी। अधिकारियों के मुताबिक, जिस रास्ते पर यह निर्माण कार्य चल रहा था, उसे पहले ही बंद कर दिया गया था। यदि रास्ता खुला होता, तो यह हादसा और भी गंभीर हो सकता था।
मंत्री ने लिया जायजा, जांच के निर्देश
घटना की सूचना मिलते ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
ड्रीम प्रोजेक्ट पर उठे सवाल
यह एलिवेटेड रोड केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है, जिसकी लागत करीब 1300 करोड़ रुपए है। घटना के बाद निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
कांग्रेस नेताओं ने भी इस हादसे को प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए जांच की मांग की है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!