चलती कार से बुजुर्ग महिला को फेंका: खून से लथपथ मिली; सीने में चुभे थे स्टेप्लर पिन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बाग सेवनिया थाना क्षेत्र में लहारपुर ब्रिज के पास अज्ञात कार सवारों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को चलती कार से बाहर फेंक दिया।
22 घंटे से हैं बेहोश
महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और पिछले 22 घंटे से बेहोश बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे तेज रफ्तार कार लहारपुर ब्रिज के पास नाले के किनारे पहुंची।
खून से लथपथ मिली महिला
कार की रफ्तार धीमी होते ही आरोपियों ने महिला को बाहर फेंका और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद महिला खून से लथपथ हालत में मिली, उसके सीने में स्टेप्लर की पिन चुभी हुई थीं। यह पूरी घटना एक स्थानीय महिला ने देखी, जिसने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी।
सलकनपुर बोल रही महिला
घायल महिला बेहोशी की हालत में है और अपना नाम नहीं बता पा रही है। वह केवल सलकनपुर शब्द ही बोल पा रही है। उसके हाथ पर नाम गुदा हुआ मिला है, लेकिन अब तक उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।
संस्था और पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
चित्रांश ह्यूमन वेलफेयर के सदस्यों और पुलिस की मदद से महिला को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के होश में आने और बयान दर्ज होने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल मामले में सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!