भाई से मिलकर लौट रही वृद्धा को डंपर ने कुचला: मौके पर हुई मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

पुलिसकर्मी की धमकी... "ज्यादा होशियारी मत दिखा, थाने में बंद कर दूंगा, मोबाइल इधर दे’, वीडियो भी डिलीट करवाए
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लगातार हो रहे सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। भारी वाहनों पर प्रतिबंध के बावजूद डंपर और अन्य वाहन शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
रविवार दोपहर एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन ने खजराना थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मौके पर ही डंपर मालिक से लेन-देन किया गया और घटना के वीडियो भी जबरन डिलीट करवा दिए गए।
खजराना पुलिस के अनुसार मृतका ग्यारसीबाई पति गंगाराम लुणावत (60) निवासी बाणगंगा थीं। वह स्कीम-78 स्थित अपने भाई से मिलने गई थीं। मुलाकात के बाद उन्होंने घर लौटने की जिद की तो पोते ने उनके लिए रैपिडो बाइक बुक कर दी।
चालक उन्हें लेकर बाणगंगा की ओर जा रहा था। इसी दौरान रोबोट चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ग्यारसीबाई डंपर के पहियों के नीचे आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
परिजन के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। कुछ देर बाद डंपर मालिक मौके पर पहुंचा और अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए पुलिसकर्मियों से संपर्क किया।
पोते आशीष पाल का आरोप है कि डंपर मालिक के पहुंचने के बाद खजराना पुलिस का रवैया पूरी तरह बदल गया। थाने के एक हेड कांस्टेबल डंपर मालिक के साथ खड़ा होकर सिगरेट पीता रहा, जबकि दूसरे पुलिसकर्मी ने उससे बातचीत के बाद मौके पर ही नकद राशि ली।
आशीष ने बताया उसने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। जैसे ही पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी लगी, उन्होंने उसे धमकाना शुरू कर दिया।
पुलिसकर्मी ने कहा, "ज्यादा होशियारी मत दिखा, थाने में बंद कर दूंगा, मोबाइल इधर दे।’ इसके बाद मोबाइल लेकर वीडियो डिलीट कर दिए गए।
परिजन का कहना है कि पुलिस ने शुरुआत में डंपर को छोड़ने की तैयारी कर ली थी, लेकिन विरोध और हंगामे के बाद वाहन जब्त किया गया।
हादसे के बाद परिजन में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि एक तरफ परिवार की बुजुर्ग सदस्य की मौत हो गई, दूसरी तरफ न्याय दिलाने के बजाय पुलिस डंपर मालिक का पक्ष लेती दिखाई दी। मामले को लेकर खजराना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
कमिश्नर से करेंगे शिकायत, भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
पोते आशीष पाल के अनुसार, दादी की मौत के बाद भी पुलिस का व्यवहार बेहद आपत्तिजनक रहा। उनके सामने ही पुलिसकर्मियों ने डंपर मालिक से रिश्वत ली। जब उन्होंने इसका वीडियो बनाया तो उन्हें धमकाकर वीडियो डिलीट करवा दिए गए।
आशीष का कहना है कि अंतिम संस्कार और अन्य कार्यक्रम पूरे होने के बाद वह पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करेंगे और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!