बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने दी जान: तालाब में मिला शव; सुसाइड नोट में लिखी यह बात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में एक बुजुर्ग ने गंभीर बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। उनका शव सिरपुर तालाब में मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात लिखी है।
मृतक की पहचान हुई
चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले के मुताबिक, मृतक की पहचान मनोज (62) पिता राजाराम जायसवाल, निवासी छोटा बांगड़दा के रूप में हुई है। शुक्रवार देर रात सूचना मिली थी कि सिरपुर तालाब के पास किसी व्यक्ति के कपड़े और सामान पड़े हैं।
तालाब से बरामद हुआ शव
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तलाश की तो तालाब से मनोज का शव बरामद हुआ। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां शनिवार को पीएम कराया गया।
पहले से लापता थे, परिवार ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
पुलिस के अनुसार, मनोज घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी एरोड्रम थाने में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने लिखा-“मैं बीमारी से परेशान हो गया हूं।”
परिवार कर रहा था तलाश
मृतक के बेटे गणेश जायसवाल ने बताया कि उनके पिता दोपहर करीब 2 बजे घर से निकले थे और फिर वापस नहीं लौटे। देर रात करीब 1 बजे सिरपुर तालाब में उनका शव मिलने की सूचना मिली।
दिल की बीमारी से जूझ रहे थे
परिजनों के मुताबिक, मनोज लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे और इसी वजह से मानसिक रूप से काफी परेशान थे। परिवार में उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। बताया जा रहा है कि वे पहले भी सिरपुर तालाब की ओर जा चुके थे, इसलिए परिजन उन्हें तलाशते हुए वहां पहुंचे थे।
पुलिस जांच जारी
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
संबंधित समाचार

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!