40 लाख की वसूली के लिए बुजुर्ग दंपती को बनाया बंधक: सूझबूझ से बची जान; ऐसे किया पुलिस को अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में वसूली के लिए बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बेटे की उधारी के चलते तीन बदमाशों ने 63 वर्षीय दंपती को उनके ही घर में रातभर कैद कर रखा, मोबाइल छीन लिए और जान से मारने की धमकियां दीं।
40 लाख की वसूली के लिए घर में घुसे आरोपी
पुलिस के मुताबिक, मारुति नगर निवासी रमेश जोशी (63), जो सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और वर्तमान में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं, उनके बेटे अंकित जोशी पर करोड़ों रुपए का लेनदेन बकाया है।बताया जा रहा है कि अंकित पिछले करीब 20 दिनों से लापता है। इसी को लेकर रविवार को अभिषेक, अंकित और गुलशन नाम के तीन युवक 40 लाख रुपए की वसूली के लिए रमेश जोशी के घर पहुंचे और जबरन अंदर घुस गए।
मोबाइल छीने, धमकियां देकर बनाया बंधक
आरोपियों ने घर में घुसते ही बुजुर्ग दंपती के मोबाइल छीन लिए और उन्हें बंधक बना लिया। बदमाशों ने धमकी दी कि यदि उनका बेटा नहीं मिला तो वे दोनों को जबरन बिहार ले जाएंगे। इतना ही नहीं, आरोपी पूरी रात घर में ही डटे रहे और दंपती पर नजर रखी, जिससे वे किसी से संपर्क न कर सकें।
बुजुर्ग की सूझबूझ से खुला मामला
सोमवार सुबह रमेश जोशी ने आरोपियों से अपनी ड्यूटी पर जाने की अनुमति मांगी। काफी कहने के बाद आरोपियों ने गुलशन को उनके साथ भेजने की शर्त पर उन्हें बाहर जाने दिया। दिनभर निगरानी के बाद रात में मेघदूत गार्डन के पास रमेश जोशी ने मौके का फायदा उठाया और आरोपी को चकमा देकर सीधे हीरा नगर थाने पहुंच गए। वहां उन्होंने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
बुजुर्ग की शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी सुशील पटेल ने तत्काल टीम गठित कर घर पर दबिश दी। पुलिस ने बुजुर्ग महिला को आरोपियों के कब्जे से सुरक्षित छुड़ाया और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
जांच जारी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम और संभावित अन्य कनेक्शन का खुलासा किया जा सके।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!