खबर
Top News

14 साल से जला रहे आतंकवादियों के पुतले: इस बार आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर का किया दहन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अक्टूबर 2026, 3:28 pm
शेयर करें:
14 साल से जला रहे आतंकवादियों के पुतले

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दशहरे पर रावण दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 में 14 वर्षों से आतंकवाद के खिलाफ संदेश देने के लिए आतंकियों के पुतलों का दहन किया जा रहा है। शहर की अयोध्या के नाम से पहचाने जाने वाले इस क्षेत्र में राष्ट्रीय महाकाल सेना के बैनर तले इस वर्ष आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर का पुतला जलाया गया।

आयोजन के दौरान आतंकी के पुतले को चलित यात्रा के रूप में सिलावटपुरा और बियाबानी चौराहे से होते हुए लोधीपुरा गली नंबर-3 तक ले जाया गया। यहां आतिशबाजी के बीच पुतले का दहन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

14 वर्षों से दहशतगर्दी के खिलाफ प्रतीकात्मक आयोजन
राष्ट्रीय महाकाल सेना के अध्यक्ष रोहित ने बताया कि संस्था 14 वर्षों से दशहरे पर आतंकियों के पुतले जलाकर आतंकवाद के खिलाफ संदेश दे रही है। इससे पहले अजमल कसाब और ओसामा बिन लादेन सहित कई आतंकियों के पुतलों का दहन किया जा चुका है। इस बार जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर को बुराई के प्रतीक रावण के रूप में दर्शाया गया।

कंधार विमान अपहरण और आतंकी हमलों से जुड़ा नाम
अब्दुल रऊफ अजहर, जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का छोटा भाई है। उसका नाम कंधार विमान अपहरण मामले और भारत में हुए कई आतंकी हमलों से जुड़े मामलों में सामने आया है। संस्था ने इसी पृष्ठभूमि में उसे इस वर्ष के आयोजन का प्रतीक बनाया।

संवेदनशील इलाकों से गुजरती है यात्रा
लोधीपुरा और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरने वाली इस यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाता है। आयोजकों के अनुसार यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती रहती है और जवान घेरा बनाकर चलते है।

बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी के चलते आयोजन में सुरक्षा इंतजाम महत्वपूर्ण रहते हैं। आयोजन का उद्देश्य दशहरे के पारंपरिक संदेश को आतंकवाद के विरोध से जोड़ना और लोगों के बीच देश की सुरक्षा तथा आतंकवाद के खिलाफ जागरूकता का संदेश देना है।

संबंधित समाचार

कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप
Top News

कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप:रिटायर्ड शिक्षिका ने कहा- आरोप गलत

4 minutes ago
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा
Top News

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा:हाईटेंशन तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा; करंट से 2 युवकों की मौत, 6 घायल

4 minutes ago
नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद
Top News

नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद:25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

9 minutes ago
वीडियो देखिये, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला:मंत्रियों के विभागों में भ्रष्टाचार; 5-8 रुपये के बल्ब 33 हजार में खरीदने का आरोप

10 minutes ago
दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर
Top News

दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर:पटाखा बाजारों से लेकर ड्रग्स नेटवर्क तक पर सख्ती के निर्देश; पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

20 minutes ago
MP में नए सिस्टम का असर
Top News

MP में नए सिस्टम का असर:आज इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट; मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी

22 minutes ago
कहीं 2 तो कहीं 6 लाख में खरीदे गए कचरा वाहन
Top News

कहीं 2 तो कहीं 6 लाख में खरीदे गए कचरा वाहन

23 minutes ago
वीडियो देखिये, पेट्रोकेमिकल्स और रसायन उद्योग में निवेश बढ़ाएगा मध्य प्रदेश
Top News

वीडियो देखिये, पेट्रोकेमिकल्स और रसायन उद्योग में निवेश बढ़ाएगा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- राज्य में पर्याप्त लैंड बैंक के साथ पानी, बिजली और मानव संसाधन की उपलब्धता

28 minutes ago
मिलावट पर राज्य सरकार का सबसे बड़ा प्रहार
Top News

मिलावट पर राज्य सरकार का सबसे बड़ा प्रहार:50 से अधिक घी ब्रांड बैन; 42 के राष्ट्रव्यापी रीकॉल के आदेश

28 minutes ago
तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने कांस्टेबल को कुचला
Top News

तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने कांस्टेबल को कुचला:बाइक सवार को रोकने का इशारा करते समय हुआ हादसा; 12 किलोमीटर पीछा कर चालक को पकड़ा

44 minutes ago
वीडियो देखिये, तेज रफ्तार ट्राले ने छीनी 3 स्कूली बच्चों की जिंदगी
Top News

वीडियो देखिये, तेज रफ्तार ट्राले ने छीनी 3 स्कूली बच्चों की जिंदगी:पीथमपुर में महेंद्रा ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा; मृतकों में बच्ची और दो सगे भाई शामिल

about 1 hour ago
3000 का इनामी गांजा तस्कर गिरफ्तार
Top News

3000 का इनामी गांजा तस्कर गिरफ्तार:1.708 किलो की तस्करी में एक साल से था फरार

about 1 hour ago
भागीरथपुरा में कश्यप बंधुओं का आतंक जारी
Top News

भागीरथपुरा में कश्यप बंधुओं का आतंक जारी:ईंट से युवक का सिर फोड़ा; परिजन बोले-पुलिस ने की लीपापोती

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-3 रंगेहाथ पकड़ाया
Top News

वीडियो देखिये, 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-3 रंगेहाथ पकड़ाया:निलंबन अवधि के 8 महीने का वेतन निकालने के बदले मांगी थी रिश्वत; लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

about 1 hour ago
दिलजीत दोसांझ के फैंस को झटका
Top News

दिलजीत दोसांझ के फैंस को झटका:यहां कॉन्सर्ट को नहीं मिली मंजूरी; कई शहरों में होने हैं आयोजन

about 1 hour ago
11.70 लाख लेकर भी नहीं मिला प्लॉट
Top News

11.70 लाख लेकर भी नहीं मिला प्लॉट:क्राइम ब्रांच के नोटिस को दिखाया ठेंगा

about 1 hour ago
AIMIM प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार पर FIR
Top News

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार पर FIR:सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

about 1 hour ago
4 लाख का था कर्ज मोटर वाला ब्याज से 16 लाख चुकाए
Top News

4 लाख का था कर्ज मोटर वाला ब्याज से 16 लाख चुकाए:चौकाने वाला हुआ खुलासा; भाजपा विधायक के करीबियों के कारण लापता हुए पूर्व महामंत्री

about 1 hour ago
विश्व प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने की कवायद
Top News

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने की कवायद:सुरक्षा छोड़कर बाकी काम संभालेंगी एजेंसियां; 25 करोड़ रुपए का टेंडर जारी

about 2 hours ago
नियमों को ताक में रख दफ्तर में बैठाया फील्ड का अमला
Top News

नियमों को ताक में रख दफ्तर में बैठाया फील्ड का अमला:जांच के घेरे में डीएफओ कार्यालय

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!