पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री का इस्तीफा: संघ प्रमुख के बयान के 4 घंटे बाद छोड़ा पद; जानिए स्टेटमेंट की मुख्य बातें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
नीट पेपर लीक मामले को लेकर लगातार उठ रहे राजनीतिक और छात्र विरोध के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले 36 दिनों से जंतर-मंतर पर उनके इस्तीफे की मांग को लेकर धरना दे रही कॉकरोच जनता पार्टी ने इसे आंदोलन की बड़ी जीत बताया है।
मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा
इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा, "लोग कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफा नहीं होता, लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।" उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है और उनकी अन्य मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
दो पन्नों की चिट्ठी में युवाओं का जिक्र
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे के साथ दो पृष्ठों और 575 शब्दों का पत्र जारी किया। पत्र में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए दो स्थानों पर युवाओं को भ्रमित किए जाने का उल्लेख किया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।
संघ प्रमुख के बयान के कुछ घंटे बाद इस्तीफा
शिक्षा मंत्री का इस्तीफा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के बयान के करीब चार घंटे बाद आया है। शनिवार सुबह दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा था कि नई पीढ़ी को आदेश देने के बजाय संवाद की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा था, "आज की युवा पीढ़ी सवाल पूछती है। उन्हें हर बात का तर्क समझाना चाहिए, केवल आदेश देना पर्याप्त नहीं है। शक्ति के बल पर सबके मालिक नहीं बना जा सकता।"
NTA में बड़ी कार्रवाई
इससे एक दिन पहले NEET पेपर लीक मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के 47 अधिकारियों को बर्खास्त किया गया था। सरकार ने इनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए आउटसोर्सिंग व्यवस्था में बदलाव, तकनीकी सुधार और नई सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। साथ ही NTA में चार वरिष्ठ जनरल मैनेजर और UPSC के प्रतिभा सेतु पोर्टल के माध्यम से 16 यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति की जाएगी।
आंदोलन जारी रखने का ऐलान
अभिजीत दीपके ने कहा कि मंत्री का इस्तीफा आंदोलन की पहली सफलता है, लेकिन उनकी दो प्रमुख मांगें अभी भी बाकी हैं। उन्होंने मांग की कि जिन छात्रों ने कथित तौर पर इस विवाद के कारण आत्महत्या की, उनके परिवारों को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए और प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी उचित कदम उठाए जाएं।
उन्होंने यह भी मांग की कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं। दीपके ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से शुरू किया गया यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी प्रमुख मांगों पर सरकार फैसला नहीं लेती।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!