खबर
Top News

आर्थिक सुनामी फुर्र: जीडीपी की रफ्तार गद्‌गद् सरकार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 सितंबर 2026, 1:08 pm
शेयर करें:
आर्थिक सुनामी फुर्र

दुनिया में चल रहे युद्ध बेअसर, भारत अभी भी सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में शुमार

अमेरिका-ईरान, रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था में तेज गति हुई दर्ज...

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश में फैला रहे थे आर्थिक सुनामी का डर, भारत ने तरक्की कर चौंकाया

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ दर 7.8 तक उछली, अगले तीन महीने भी अच्छे रहेंगे

दुष्प्रचार करने वालों को देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था ने दिया करारा जवाब, प्रधानमंत्री ने भी कसा विरोधियों पर तंज

युद्ध के संकट व सप्लाय चेन बाधित होने के बाद भी भारत की तरक्की से दुनिया चौंकी, भारतीयों ने अपने पुरुषार्थ से झुठलाए दावे

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में बढ़ते तनाव और ईरान युद्ध के खतरों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिरता पर सवाल उठाने वालों को पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के शानदार जीडीपी आंकड़ों से करारा जवाब मिला है।

तमाम वैश्विक अनिश्चितताओं और तेल के झटकों की आशंकाओं को दरकिनार करते हुए भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8 प्रतिशत दर्ज की गई, जो कि अनुमान से कहीं बेहतर है। इस दमदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा आशंका जताने वाले धरे के धरे रह गए और भारत एक बार फिर खिल उठा है।

पहली तिमाही के मुख्य आंकड़े आलोचकों को जवाब देते हैं। उम्मीद से बेहतर विकास दर की जीडीपी ग्रोथ ने न केवल बाजार विशेषज्ञों के अनुमान को, बल्कि भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्वानुमान को भी काफी पीछे छोड़ते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे तेज रफ्तार की इकॉनामी दर्शाया। इस वृद्धि के साथ भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

बाहरी दबावों के बावजूद देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 9.2 प्रतिशत और फाइनेंस व सर्विसेज सेक्टर में 12.1 प्रतिशत की जबरदस्त ग्रोथ देखी गई। इस तिमाही में निवेश मांग 11.9 की रफ्तार से बढ़ी। निजी खर्च में 7.1% की बढ़ोतरी हुई, जिसने बाहरी झटकों को पूरी तरह बेअसर कर दिया।

वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन बाधित होने की चिंताओं के बावजूद भारत के गुड्स एंड सर्विसेज का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 12 प्रतिशत तक बढ़ा है। वित्त वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही के लिए कई प्रमुख अर्थशास्त्रियों और बैंकों ने अनुमान लगाया था कि भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.0% से 7.2% के बीच रह सकती है, लेकिन 31 अगस्त को जारी हुए वास्तविक सरकारी आंकड़ों ने इन अनुमानों को पीछे छोड़ दिया।

इस तिमाही में वास्तविक जीडीपी ग्रोथ 7.8% दर्ज की गई। इस बेहतरीन आर्थिक प्रदर्शन से सरकार खुश है। आर्थिक विश्लेषणों में यह माना जा रहा था कि मानसून में देरी और कृषि क्षेत्र की सुस्ती के कारण विकास दर 7 प्रतिशत के आसपास सिमट जाएगी, लेकिन वास्तविक आंकड़ों ने इसे झुठला दिया।

इसमें मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज में तेजी व सेवा क्षेत्र ने 10 फीसदी की मजबूत ग्रोथ दर्ज की। इसने पूरी अर्थव्यवस्था को गति दी। बुनियादी ढांचे पर सरकार के निरंतर निवेश और सीमेंट व बिजली उत्पादन जैसे क्षेत्रों में मजबूत गतिविधि से मांग बनी रही।

वैश्विक स्तर पर जारी तनाव, जैसे मिडिल ईस्ट संकट के बावजूद भारत की आंतरिक खपत और निजी खर्चों ने बाहरी झटकों को संभाल लिया। विश्लेषकों और रेटिंग एजेंसियों ने इसे अलग नजरिये से देखा।

भारतीय रिजर्व बैंक ने इस तिमाही के लिए 7 प्रतिशत का अनुमान लगाया था। 7.8 फीसदी के इस आंकड़े के बाद माना जा रहा है कि केंद्रीय बैंक पूरे साल के अपने 6.7 प्रतिशत के अनुमान को बढ़ा सकता है।

इस बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए केयर एज जैसी रेटिंग एजेंसियों और अर्थशास्त्रियों ने पूरे वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को संशोधित कर 7.3 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।

आने वाले तीन महीने फिर चुनौतियों से होगा सामना...हालांकि आने वाली तिमाही में फिर चुनौतियां हैं। भले ही पहली तिमाही उम्मीद से कहीं बेहतर रही है, लेकिन विश्लेषकों ने आगाह किया है कि अगली तिमाहियों में रफ्तार थोड़ी धीमी हो सकती है।

यदि मानसून कमजोर रहता है, तो ग्रामीण इलाकों में मांग और खरीफ फसलों के उत्पादन पर असर पड़ सकता है। वैश्विक स्तर पर व्यापारिक पाबंदियां, ऊंची ब्याज दर और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आगे चलकर निर्यात को प्रभावित कर सकते हैं।

संक्षेप में कहें तो विश्लेषक जिस 7 प्रतिशत की उम्मीद कर रहे थे, भारतीय अर्थव्यवस्था ने उससे बेहतर 7.8 फीसदी तक का परिणाम दिया है, जो यह दर्शाता है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी भारत की आर्थिक बुनियाद काफी मजबूत है।

दुनिया में चल रहे युद्ध व तीसरे विश्वयुद्ध की घनघोर आशंका के बीच भारत की आर्थिक तरक्की ने पूरी दुनिया को चौंका दिया। सबसे गहरी निराशा उन लोगों, एजेंसियों व राजनीतिक दलों को हुई, जो युद्ध की आशंका के चलते भारत में आर्थिक सुनामी की घोषणा कर देशवासियों को डरा रहे थे।

इस भय को फैलाने में कांग्रेस व उनके नेता राहुल गांधी सबसे अव्वल थे। राहुल हर मंच पर आर्थिक सुनामी का डर देश के उद्योग व व्यापारिक जगत के बीच फैला रहे थे। मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही की रफ्तार ने राहुल गांधी सहित तमाम उन आलोचकों को करारा जवाब दिया, जो भारत व भारतवासियों के पुरुषार्थ को कमतर आंक रहे थे।

इस आर्थिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री ने देश के नाम वीडियो संदेश भी जारी किया और ऐसे तत्वों पर बिना नामजद किए तंज भी कसा, जो ‘मोदी सरकार’ को आर्थिक मोर्चे पर ‘फैल्योर’ बता रहे थे। आर्थिक तरक्की से सरकार गद्‌गद् है। बावजूद इसके प्रधानमंत्री ने एक बार फिर देशवासियों से सोना न खरीदने व विदेश यात्राओं से बचने की अपील की है।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

less than a minute ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

11 minutes ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

26 minutes ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

43 minutes ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 1 hour ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 1 hour ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 2 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 2 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 2 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 2 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 3 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 3 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 3 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 3 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 3 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 3 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 3 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!