ई-कॉमर्स फ्रॉड का खुलासा: एप्पल प्रोडक्ट बदलकर की 14 लाख की ठगी; मास्टरमाइंड गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के जरिए ठगी करने वाले संगठित गिरोह का चंदन नगर पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी महंगे एप्पल प्रोडक्ट मंगवाकर उन्हें नकली सामान से बदल देते थे और कंपनी को रिटर्न कर देते थे। इस तरह आरोपी ने करीब 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी की।
फर्जी प्रोफाइल और वर्चुअल नंबर से करते थे ऑर्डर
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने फर्जी आईडी और वर्चुअल मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से महंगे प्रोडक्ट जैसे आईपॉड और एप्पल पेंसिल ऑर्डर किए।
डिलीवरी के समय असली प्रोडक्ट निकालकर उसकी जगह नकली सामान पैक कर दिया जाता था और ऑर्डर को ‘रिटर्न’ दिखाकर कंपनी को वापस भेज दिया जाता था।
डिलीवरी कंपनी के कर्मचारी भी शामिल
इस ठगी में डिलीवरी पार्टनर कंपनी के कर्मचारी दीपक मोहेर और प्रवीण सिंह की भूमिका भी सामने आई है। दोनों ने गिरोह के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम दिया, जिससे कंपनी को भारी नुकसान हुआ।
जयपुर से पकड़ा गया मास्टरमाइंड
मामले में पुलिस ने पहले दीपक मोहेर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर गिरोह के मास्टरमाइंड रितिक गुप्ता का नाम सामने आया, जिसे तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जयपुर से दबोचा गया।
दिल्ली में खपाया जाता था माल
आरोपी असली प्रोडक्ट को बस के जरिए जयपुर भेजते थे, जहां से रितिक गुप्ता उन्हें दिल्ली के करोल बाग में बेच देता था और मोटा मुनाफा कमाता था।
जांच जारी
पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। आशंका है कि इस गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!