परीक्षा में डमी कैंडिडेट गिरोह का खुलासा: असली छात्रों की जगह दूसरे दे रहे थे परीक्षा; चार पर केस, तीन गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रायसेन।
जिले के औबेदुल्लागंज स्थित वीर सावरकर शासकीय महाविद्यालय में आयोजित बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा दिलाने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। करीब चार महीने तक चली जांच के बाद पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।
परीक्षा के दौरान पहचान पर हुआ संदेह
पुलिस के अनुसार, 17 फरवरी को बीएड तृतीय सेमेस्टर के 'पेडागॉजी ऑफ स्कूल' विषय की परीक्षा के दौरान दो परीक्षार्थियों की पहचान संदिग्ध लगी। जांच में खुलासा हुआ कि रेणु महाविद्यालय, मंडीदीप की छात्रा कृति आनंद की जगह सारिका विश्वकर्मा, जबकि छात्र प्रदीप कुमार की जगह मणिभूषण कुमार परीक्षा दे रहा था। मामले की सूचना मिलने पर फ्लाइंग स्क्वॉड भी परीक्षा केंद्र पहुंची, लेकिन तब तक मणिभूषण कुमार मौके से फरार हो चुका था।
चार पर केस, तीन गिरफ्तार
जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने प्रदीप कुमार, मणिभूषण कुमार, कृति आनंद और सारिका विश्वकर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और परीक्षा में प्रतिरूपण (इम्पर्सनेशन) से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मणिभूषण कुमार की तलाश जारी है।
गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी
औबेदुल्लागंज थाना प्रभारी वीपी सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आशंका सामने आई है कि फर्जी परीक्षार्थियों की व्यवस्था करने, उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और पूरी साजिश को अंजाम देने में किसी संगठित गिरोह या अन्य लोगों की भी भूमिका हो सकती है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!