खबर
Top News

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक: 3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 सितंबर 2026, 11:18 am
शेयर करें:
नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे में धुत कंटेनर चालक ने करीब 3.7 किलोमीटर तक भारी वाहन दौड़ाकर हड़कंप मचा दिया। गुजरात से टायरों की खेप लेकर रायबरेली जा रहा चालक नो-एंट्री तोड़कर शहर के व्यस्त इलाकों में घुस गया।

ASI को कुचलने की कोशिश
पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो चालक ने वाहन रोकने के बजाय ASI पर कंटेनर चढ़ाने का प्रयास किया। सूचना मिलने के बाद मल्हारगंज पुलिस ने अंतिम चौराहे पर बैरिकेडिंग कर कंटेनर को रोक लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।

मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार चालक की पहचान सुनील कुमार (28), पिता रामप्रकाश नट, निवासी ग्राम बरियापुर, जिला जालौन (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि चालक घटना के समय नशे में था। मेडिकल जांच में उसके ब्लड में 100 एमएल से अधिक शराब पाए जाने की बात सामने आई है।

चंदन नगर से गंगवाल बस स्टैंड तक दौड़ाया कंटेनर
एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक संतोष कुमार कौल के मुताबिक घटना शाम करीब 5:30 बजे की है। टायरों से लदा कंटेनर क्रमांक KA 01 AP 7946 सिरपुर तालाब की तरफ से नो-एंट्री तोड़कर चंदन नगर क्षेत्र में दाखिल हुआ।

चेकिंग पॉइंट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने पुलिस के निर्देश की अनदेखी कर कंटेनर को तेज रफ्तार में आगे बढ़ा दिया। इसके बाद वह गंगवाल बस स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग पर कंटेनर दौड़ाता रहा।

ASI ने रोकने की कोशिश की तो चढ़ाने लगा वाहन
कंटेनर को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने कई प्रयास किए। इसी दौरान एक ASI ने चालक को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने वाहन उन पर चढ़ाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मल्हारगंज पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम ने आगे रास्ते में अंतिम चौराहे पर बैरिकेडिंग कर कंटेनर को रोक लिया।

गुजरात से रायबरेली जा रहा था
पूछताछ में सामने आया कि सुनील कुमार गुजरात से टायरों की खेप लेकर रायबरेली (यूपी) जा रहा था। रास्ते में उसने नो-एंट्री नियम तोड़ा और शहर के अंदर कंटेनर लेकर घुस गया।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि चालक ने शराब कहां से खरीदी थी और वह किस स्थिति में वाहन चला रहा था। भारी वाहन होने के कारण नशे में ड्राइविंग की इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है।

संबंधित समाचार

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश
Top News

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज; परमिशन को लेकर दो दावे

less than a minute ago
रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त
Top News

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

24 minutes ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 17 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 17 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 18 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 18 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 18 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 18 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 18 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 19 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 19 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 19 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 19 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 20 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 20 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 20 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!